फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know about Punjab youngest shooting player Vijayveer Sidhu

वीर से विजय की आस: पंजाब के सबसे युवा खिलाड़ी हैं शूटर विजयवीर, आठ साल की उम्र में शुरू कर दी थी शूटिंग

Wed, 24 Jul 2024 02:43 PM IST
निवेदिता वर्मा नितिन उपमन्यु, अमर उजाला, चंडीगढ़
नितिन उपमन्यु, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 02:43 PM IST
सार

विजयवीर का जन्म 21 जून, 2002 को पंजाब के मानसा में हुआ था। वह हांगझाऊ में 2022 एशियाई खेलों में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल कांस्य जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। वह अपने भाई उदयवीर सिंह और आदर्श के साथ 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल टीम स्पर्धा में जूनियर विश्व रिकॉर्डधारी हैं।

विज्ञापन
Know about Punjab youngest shooting player Vijayveer Sidhu
विजयवीर सिद्धू - फोटो : फाइल

विस्तार

इंडोनेशिया के जकार्ता में जब पुरुषों के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में मानसा में जन्मे विजयवीर सिद्धू ने पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया, तो वह ऐसा करने वाले पंजाब स्क्वॉड के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। वह अभी 22 वर्ष के हैं। उन्होंने मात्र आठ वर्ष की उम्र में ही शूटिंग का अभ्यास शुरू कर दिया था।

विज्ञापन


यह 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए शूटिंग में भारत का 17वां कोटा और पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में दूसरा कोटा था। 577 के स्कोर के साथ विजयवीर सिद्धू क्वालिफायर में पांचवें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए जगह बनाई। पेरिस ओलंपिक में वह पदक के प्रबल दावेदार हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रहे युवा निशानेबाज विजयवीर सिंह सिद्धू का मानना है कि ओलंपिक में सफलता के लिए प्रदर्शन में निरंतरता सबसे महत्वपूर्ण है। वह इस बड़े इवेंट के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। वह कहते हैं कि यह खेल एकाग्रता पर निर्भर करता है, इसलिए वह इस पर विशेष फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयवीर का जन्म 21 जून, 2002 को पंजाब के मानसा में हुआ था। वह हांगझाऊ में 2022 एशियाई खेलों में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल कांस्य जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। वह अपने भाई उदयवीर सिंह और आदर्श के साथ 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल टीम स्पर्धा में जूनियर विश्व रिकॉर्डधारी हैं। विजयवीर और उनके जुड़वां भाई उदयवीर सिंह सिद्धू ने आठ साल की उम्र में मानसा के सेंट जेवियर्स में स्कूल के समर कैंप में शूटिंग की शुरुआत की थी। उनके पिता गुरप्रीत सिंह सिद्धू ने उन्हें इस खेल के लिए प्रोत्साहित किया और उनके प्रशिक्षण के लिए 2015 में परिवार सहित चंडीगढ़ आ गए। उनकी मां रानी कौर स्कूल शिक्षिका हैं।

जर्मनी में टीम इवेंट में जीता था स्वर्ण पदक

जून 2022 में विजयवीर सिंह सिद्धू ने जर्मनी के सुहल में आईएसएसएफ कप में 25 मीटर एयर पिस्टल के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। विजयवीर यात्रा करना पसंद करते हैं और अकसर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। जब भी विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो भी फोटो शेयर करना नहीं भूलते। ओलंपिक जैसे मुकाबले को लेकर वह कहते हैं कि मुझे लगता है कि अगर कोई चीज आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, तो उसे आपके दिल में होना चाहिए।

पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र हैं विजयवीर

विजयवीर सिद्धू पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के छात्र हैं। भारतीय नेशनल शूटिंग टीम के पूर्व कोच रहे दिलीप सिंह चंदेल से प्रशिक्षण लेकर वह इस खेल में खुद को लगातार पारंगत करते जा रहे हैं। चंदेल पीयू की शूटिंग रेंज के प्रमुख कोच भी हैं। इसी रेंज से विजयवीर के निशानेबाजी कॅरिअर की शुरुआत हुई। आईएसएसएफ जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में रैपिड फायर पिस्टल मिक्स इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर कोच दिलीप सिंह चंदेल ने बताया कि चैंपियनशिप में जाने से पहले विजयवीर ने काफी मेहनत की थी, जिसका परिणाम सामने है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed