फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab cabinet expansion today latest news update in hindi: Know about Punjab new Minister Sangat Singh Gilzian

पंजाब कैबिनेट: गांधी परिवार के करीबी संगत सिंह गिलजियां बने मंत्री, सरपंच से शुरू किया था राजनीतिक जीवन

Sun, 26 Sep 2021 05:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Sep 2021 05:38 PM IST
सार

होशियारपुर की उड़मुड़ टांडा विधानसभा सीट से विधायक संगत सिंह गिलजियां ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। इस सीट से वह लगातार तीसरी बार विधायक हैं। एक बार निर्दलीय और दो बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीत पंजाब विधानसभा पहुंचे।

विज्ञापन
punjab cabinet expansion today latest news update in hindi: Know about Punjab new Minister Sangat Singh Gilzian
संगत सिंह गिलजियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब कैबिनेट के नए मंत्रियों को रविवार को चंडीगढ़ स्थित राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। होशियारपुर की उड़मुड़ टांडा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक संगत सिंह गिलजियां की भी किस्मत खुल गई। उन्हें चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में मंत्री बनाया गया। कुल 15 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री को मिलाकर कैबिनेट के 18 सदस्य हो गए हैं। संगत सिहं गिलजियां ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत सरपंच के चुनाव से की थी। 

विज्ञापन


तीसरी बार विधायक हैं गिलजियां
संगत सिंह गिलजियां उड़मुड़ टांडा से तीसरी बार विधायक हैं। उन्हें जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है। उनका अपना एक मजबूत जनाधार है। 2007 में संगत सिंह गिलजियां ने निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ा था और बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंदी को परास्त कर पंजाब विधानसभा पहुंचे थे। 
विज्ञापन


2012 में कांग्रेस ने दिया टिकट
उनके जनाधार और लोकप्रियता के आधार पर 2012 में कांग्रेस ने पार्टी टिकट पर चुनाव मैदान में उतारा था। 2017 में फिर पार्टी ने इन पर विश्वास जताया और उड़मुड़ टांडा विधानसभा सीट से दूसरी बार टिकट थी। पार्टी के विश्वास पर खरा उतरे हुए संगत सिंह गिलजियां ने इसी सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। अब विधानसभा से ठीक पहले संगत सिंह को मंत्री बना कांग्रेस ने उड़मुड़ क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार भी रह चुके हैं। कांग्रेस हाईकमान ने जब नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाया तो उनके साथ संगत सिंह गिलजियां को कार्यकारी प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच से मंत्री पद तक पहुंचे
संगत सिंह गिलजियां ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत सरपंच के चुनाव से की थी। इसके बाद 2002 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि इस चुनाव में बेहद कम अंतर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। गिलजियां के भाई महिंदर सिंह गिलजियां अमेरिका में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रधान हैं और गांधी परिवार के बेहद करीबी हैं। पेशे से एक किसान संगत सिंह गिलजियां के भाई और बेटे अमेरिका में बड़े कारोबारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed