फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Know About Nihang Sikhs

विवाद में 'गुरु की लाडली फौज': जानिए कौन होते हैं निहंग सिंह, कुंडली बॉर्डर पर हत्या मामले से चर्चा में आए

Fri, 15 Oct 2021 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Oct 2021 03:34 PM IST
सार

कृषि कानूनों के खिलाफ कुंडली बॉर्डर पर चल रहे धरने में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने बैरिकेड से एक युवक का शव लटकते हुए देखा। हाथ काट कर बर्बर तरीके से की गई हत्या से सभी स्तब्ध रह गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन कुछ वीडियो के आधार पर निहंग सिंहों को इसका जिम्मेदार बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Know About Nihang Sikhs
निहंग सिख। - फोटो : twitter

विस्तार

कुंडली बॉर्डर में शुक्रवार को युवक की नृशंस हत्या कर शव को लटका दिया गया। मृतक की पहचान तरनतारन निवासी लखबीर सिंह के तौर पर हुई है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, जब पुलिस शव को उतारने लगी तो वहां निहंग सिंहों ने उन्हें रोका और हंगामा किया। इस पूरे मामले में कुछ वीडियो भी वायरल हो गए हैं, जिनमें निहंग सिंह मृतक युवक को घेरे खड़े हैं। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने प्रेस नोट में इस मामले में निहंग सिंहों को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद अचानक निहंग सिंह शब्द चर्चा में आ गया। जानिए कौन होते हैं निहंग सिंह...

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हरियाणा में बर्बर वारदात: कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के युवक की हत्या, पिटाई के बाद हाथ काट बैरिकेड से लटकाया 
विज्ञापन


हमेशा बाणे में रहते हैं निहंग
निहंग से मतलब ऐसे सिख होते हैं जो दस गुरुओं के आदेशों का पूरी तरह पालन करते हैं। यह पूरी तरह से धर्म को समर्पित होते हैं। निहंगों को उनके आक्रामक व्यक्तित्व के लिए भी जाना जाता है। निहंग सिखों के धर्म-चिन्ह बड़े होते हैं। वे हमेशा नीला वेश धारण करते हैं और सिर पर ऊंची पगड़ी पहनते हैं। निहंग अपने बाणे (नीले वेश और पगड़ी) के कारण अलग पहचान रखते हैं। ये हमेशा शस्त्र धारण किए रहते हैं। सभी निहंग शस्त्र विधा में निपुण होते हैं। उन्हें गुरु की लाडली फौज भी कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कुंडली बॉर्डर पर हत्या: संयुक्त किसान मोर्चा ने की निंदा, कहा- मृतक और आरोपियों का किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं 

पिछले साल पटियाला में पुलिस पर किया था हमला
इससे पहले अप्रैल 2020 में पंजाब के पटियाला में सब्जी मंडी के बाहर कर्फ्यू पास मांगने पर भड़के कुछ निहंग सिंहों ने पुलिस पर तलवारों से हमला कर एक एएसआई के बाएं हाथ को कलाई से ही काट कर अलग कर दिया था। हमले में तीन पुलिसकर्मी और एक मंडी बोर्ड का मुलाजिम भी घायल हो गया था। इसके बाद आरोपी भागकर गुरुद्वारे में जा छिपे थे। फिर कमांडो फोर्स ने मोर्चा संभाला। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक निहंग सिंह घायल हो गया था और 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed