फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Salman Khan Lawrence Bishnoi Rivalry Full Story Firing Outside Salman Khan’s Bandra Residence in Mumbai

Salman Khan: जब लॉरेंस बिश्नोई ने मीडिया के सामने दी थी सलमान को मारने की धमकी, जानें इसके पीछे की कहानी

Mon, 15 Apr 2024 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 11:16 AM IST
सार

Lawrence Bishnoi Death Threat Salman Khan : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। बिश्नोई गैंग की धमकियों के बाद से मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा में भारी इजाफा किया था। 

विज्ञापन
Salman Khan Lawrence Bishnoi Rivalry Full Story Firing Outside Salman Khan’s Bandra Residence in Mumbai
lawrence bishnoi, salman khan - फोटो : फाइल

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर रविवार को फायरिंग हुई। सुबह 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने बांद्रा में सलमान के घर के बाहर हवाई फायरिंग की और भाग गया। मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ही अभिनेता के घर के बाहर गोलियां चलवाई है। पुलिस के इस अनुमान के पीछे कई सालों से दी जा रही धमकियां हैं।  
विज्ञापन

2018 में मीडिया के सामने कहा था- सलमान को जोधपुर में मारेंगे
दरअसल ये सिलसिला 2018 में तब शुरू हुआ था जब लॉरेंस बिश्नोई ने जोधपुर में मीडिया के सामने अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। तब उसने कहा था कि सलमान को जोधपुर में ही मारेंगे। 

लॉरेंस की सलमान को दी गई इस धमकी ने पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। बिश्नोई और उसका गैंग पंजाब और राजस्थान के अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल बिश्नोई जेल में है। इसके बाद भी लॉरेंस ने कई बार सलमान खान को मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिरण शिकार कांड से जोड़ा जाता है मामला 
हालांकि धमकी की वजह सामने नहीं आ सकी है। लेकिन इसे हिरण शिकार मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि गैंगस्टर बिश्नोई समाज से ताल्लुक रखता है और इसी समाज ने सलमान का विरोध करते हुए उसे हिरण शिकार मामले में कड़ी सजा होने की मांग की थी। हिरण शिकार मामले के बाद बिश्नोई समाज सलमान के खिलाफ लामबंद हो गया था। ये समाज जंगल व जानवरों खासकर हिरण से काफी प्रेम करता है।  

2022 में सलमान की हत्या करने मुंबई गया था गैंग का शातिर
लारेंस बिश्नोई-जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का गैंगस्टर फिल्म अभिनेता सलमान की हत्या करने फरवरी माह में मुंबई गया था। उसके साथ महाराष्ट्र के दो बदमाश और थे। वह फिल्म अभिनेता के घर भी गया था। उसके साथ हथियार भी थे। उसे रेकी भी करनी थी और मौका लगते ही सलमान की हत्या करनी थी। मगर उसने सलमान खान के बारे में किसी तरह की मुखबिरी नहीं थी। वह तीन से चार दिन मुंबई में रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed