CBSE 12th result 2022: ट्राइसिटी में दिव्यम, हिमांशी, वृंदा, मन्नत, आयुषी, आबिया और महिका ने मारी बाजी
ट्राइसिटी में कॉमर्स में हिमांशी गर्ग ने 99.80 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया है। पिता जीवन गर्ग बिजनेसमैन और माता अलका गर्ग गृहिणी हैं। सेक्टर-20 पंचकूला में रहते हैं। भवन विद्यालय सेक्टर-27 की छात्रा हैं। हिमांशी कॉरपोरेट क्षेत्र में काम करना चाहती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में सत्र 2021-22 में चंडीगढ़ रीजन में 110825 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 51613 लड़कियां और 59212 लड़के थे। चंडीगढ़ रीजन का पासिंग प्रतिशत 95.98 रहा है। इसमें लड़कियों का 96.95 और लड़कों का 95.13 प्रतिशत रहा है। चंडीगढ़ रीजन में 12वीं के 437 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 12वीं में चंडीगढ़ रीजन में 97.81 प्रतिशत के साथ जम्मू-कश्मीर पहले, 96.76 प्रतिशत के साथ लद्दाख दूसरे, 96.53 प्रतिशत के साथ पंजाब तीसरे और 92.87 प्रतिशत के साथ चंडीगढ़ अंतिम स्थान पर रहा।
नॉन-मेडिकल में दिव्यम गोयल को मिले 99.80 प्रतिशत अंक
ट्राइसिटी से 12वीं नॉन-मेडिकल में दिव्यम गोयल ने 99.80 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया है। उनके पिता नवीन गोयल परवाणु की कंपनी केडीडीएल में इंजीनियर और माता मोना गोयल पीएसपीसीएल में सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर हैं। उनका परिवार सेक्टर-77 मोहाली में रहता है। गुरु नानक पब्लिक स्कूल-36 के छात्र दिव्यम का कहना है कि आईआईटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। उन्हें ज्यादा घंटे तक बैठकर पढ़ना पसंद नहीं। अधिकतम 6-7 घंटे ही पढ़ाई को दिए और जब भी पढ़ा अपना 100 प्रतिशत दिया। दिव्यम को टीवी देखना पसंद है, फ्रेंड्स और बिग बैंग थ्योरी पंसदीदा टीवी शो हैं। इसके अलावा समय मिलने पर खेलना पसंद है।
कॉमर्स: हिमांशी गर्ग ने हासिल किए 99.80 फीसदी अंक
ट्राइसिटी में कॉमर्स में हिमांशी गर्ग ने 99.80 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया है। पिता जीवन गर्ग बिजनेसमैन और माता अलका गर्ग गृहिणी हैं। सेक्टर-20 पंचकूला में रहते हैं। भवन विद्यालय सेक्टर-27 की छात्रा हैं। हिमांशी कॉरपोरेट क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। बताया कि पढ़ते हुए यह महत्वपूर्ण नहीं कि कितने घंटे पढ़ाई की, बल्कि क्वालिटी स्टडी महत्व रखती है। रोजाना का लक्ष्य लेकर परीक्षा की तैयारी की। बाहर पार्क में सैर करना और डांस करना पसंद है। बोर्ड एग्जाम से पहले भी मैं अपनी डांस क्लासेस में जा रही थी।
कॉमर्स- वृंदा गुप्ता को मिले 99.80 प्रतिशत अंक
ट्राइसिटी में कॉमर्स में वृंदा गुप्ता ने 99.80 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया है। पिता पंकज गुप्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट और माता वंदना गुप्ता कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट हैं। दोनों ट्राइसिटी में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। सेक्टर-16 पंचकूला में रहते हैं। वृंदा भवन विद्यालय सेक्टर-27 की छात्रा हैं। पिता उनके प्रेरक हैं और उन्हीं की तरह वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं। वह आगे की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दिनों में खुद पर विश्वास रखा और नियमित पढ़ाई की। खाली समय में ब्लॉग लिखती हैं और विश्वभर में हो रही घटनाओं पर पोस्ट करती है।
मानविकी में मन्नत शर्मा ने किया टॉप
ट्राइसिटी में मानविकी में मन्नत शर्मा 99.20 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर रही है। पिता कमल शर्मा फ्रीलांस फोटोग्राफर और माता नमिता शर्मा प्राइवेट कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट हैं। सेक्टर-4 पंचकूला में रहते हैं। मन्नत भवन विद्यालय सेक्टर-27 की छात्रा हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी या मुंबई यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में पढ़ाई करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा में एवरेज 2 से 3 घंटे पढ़ती थी लेकिन शेड्यूल बनाया था। संगीत सुनना अच्छा लगता है और गाती भी हैं। खाली समय में बाहर जाना पसंद है और रनिंग करती है।
मानविकी में आयुषी गुप्ता ने हासिल किए 99.20 फीसदी अंक
ट्राइसिटी में 18 वर्षीय आयुषी गुप्ता ने मानविकी में 99.20 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया है। पिता दीपक गुप्ता बिजनेसमैन और मां शालू गुप्ता गृहिणी हैं। परिवार सेक्टर-39 वेस्ट में रहता है। दिल्ली पब्लिक स्कूल-40 की छात्रा हैं। भविष्य में चंडीगढ़ के किसी कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में उच्च शिक्षा हासिल कर यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं। बताया कि पढ़ने के लिए कोई खास फॉर्मूला नहीं अपनाया। पढ़ाई में नियमित रही और एक दिन में एक अध्याय पढ़ने की कोशिश की। दोस्तों के साथ बाहर जाना, डांस और ड्राइंग करना पसंद है।
मानविकी: आबिया सिद्दीकी को 99.20 अंक मिले
सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 पंचकूला की मानविकी 12वीं की छात्रा आबिया सिद्दीकी ने 99.2 प्रतिशत अंक लेकर ट्राइसिटी में टॉप किया है। उन्होंने बताया कि वह आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि वह जिस चैप्टर को पढ़ती थीं उसे समझकर लगातार प्रैक्टिस करती थीं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के लिए हमेशा उनके परिवार ने हौसला बढ़ाया। वह तनाव से मुक्त रहने के लिए म्यूजिक सुनती थीं। उनके पिता जमाल सिद्दकी एक निजी कंपनी में जीएम हैं। वहीं उनकी मां जेवा अनवर गृहिणी हैं। उन्होंने पढ़ाई के लिए हमेशा उनका उत्साह बढ़ाया है।
मेडिकल: महिका 99.40 प्रतिशत
ट्राइसिटी में मेडिकल में 18 वर्षीय महिका अग्रवाल ने मेडिकल में 99.40 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया है। पिता मुकुल अग्रवाल अधिवक्ता और माता मोनिका गुप्ता एचएसआईडीसी बैंक में सीनियर मैनेजर हैं। सेक्टर-32 चंडीगढ़ में रहते हैं। एसजीजीएस कॉलिजिएट पब्लिक स्कूल सेक्टर-26 की छात्रा हैं। भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं, कॉलेज नीट की रैंकिंग पर ही पता चलेगा। उन्होंने बताया कि पढ़ाई को कितने घंटे दिए ये मायने नहीं रखता, कितनी दक्षता से पढ़ाई की, ये महत्वपूर्ण है। एनसीईआरटी की किताबें ही मददगार हैं और ये ही पढ़नी चाहिए। संगीत सुनना पसंद है।