{"_id":"580f4c694f1c1b994fbc2616","slug":"know-about-a-viral-fever-chikungunya-fever-mosquito-borne-viral-disease","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐसी जानलेवा बीमारी जिसकी पहली बार निगेटिव भी आती है टेस्ट रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी जानलेवा बीमारी जिसकी पहली बार निगेटिव भी आती है टेस्ट रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़(आशीष वर्मा)
Updated Wed, 26 Oct 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई मरीजों में चिकनगुनिया के पूरे लक्षण हैं। सुबह के वक्त ज्वाइंट में जबरदस्त दर्द, तेज बुखार और लाल आंखे। टेस्ट रिपोर्ट आई तो चिकनगुनिया निगेटिव। इस बार ऐसे कई मरीज देखने को मिले हैं, जिनमें लक्षण तो चिकनगुनिया के थे, लेकिन बाद में उनमें वायरल बुखार निकाला।
माइक्रोबायोलॉजी से जुड़े विशेषज्ञ कहते हैं कि यह नया वायरस हो सकता है, जबकि डॉक्टरों का कहना है कि कई लोगों में वायरस बाद में रिस्पांस करता है। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी यदि उनमें जोड़ों में दर्द और बुखार की शिकायत है तो ऐसे मरीजों को दोबारा डॉक्टरों को दिखाकर टेस्ट करवाना होगा। कुछ मरीजों के दोबारा टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में मरीजों को बुखार के लक्षणों पर ध्यान रखना है और डॉक्टरी सलाह लेनी है।
पहली बार चिकनगुनिया के 133 मरीज
ऐसा पहली बार है जब चंडीगढ़ में चिकनगुनिया के 133 मरीज सामने आए हैं। इससे पहले साल 2011 में एक मामला आया था। उसके बाद चिकनगुनिया का एक भी मरीज चंडीगढ़ में रिपोर्ट नहीं हुआ था। सोमवार को चिकनगुनिया के आठ नए मरीजों की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार अगली बार चिकनगुनिया और ज्यादा मामले आ सकते हैं। ऐसे में मलेरिया विंग को अगले साल मई जून में ही इसके खिलाफ अभियान चलाना होगा।

रोजाना वायरल के 700 मरीज
रोजाना वायरल के 700 मरीज
जीएमएसएच-16 की फीवर क्लीनिक में रोजाना 700 से ज्यादा वायरल के रिपोर्ट हो रहे हैं। इतने ज्यादा केस आने से डाक्टरों की हालत खराब होने लगी है। वायरल क्लीनिक को शुरू हुए एक महीना होने वाला है, लेकिन एक भी दिन वह बंद नहीं रही है। डॉक्टरों के मुताबिक वायरल के मरीजों में सिर्फ पांच से दस प्रतिशत की गिरावट हुई है।
जीएमएसएच-16 के सीनियर फिजीशियन डॉ. गोपाल भारद्वाज के अनुसार सभी बुखार में जोड़ों में दर्द और बुखार की शिकायत है, लेकिन जिन मरीजों की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी लक्षण चिकनगुनिया के हैं तो उन्हें दोबारा डॉक्टरों को दिखाना चाहिए। कुछ में बाद में पाजिटिव रिपोर्ट आ रही है। उम्मीद है कि अगले दस दिनों में कुछ गिरावट आ सकती है।
इस बार लक्षण तो चिकनगुनिया के दिख रहे हैं, लेकिन जब टेस्ट रिपोर्ट आती है तो उसमें निगेटिव रिपोर्ट आ रही है। नए वायरस की संभावना हो सकती है। इसे देखना होगा
जगदीश चंदर, एचओडी, माइक्रोबायोलॉजी जीएमसीएच-32