फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Knocked down with an iron punch, kicked on the chest, died

लोहे का पंच मार नीचे गिराया, सीने पर लात से किया वार, मौत

Sun, 22 May 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Knocked down with an iron punch, kicked on the chest, died
मनीमाजरा। हाउसिंग बोर्ड स्थित चिल्ड्रन पार्क के पास शनिवार रात साढ़े 12 बजे चार युवकों ने एक युवक के गले पर लोहे का पंच मार नीचे गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने उसके सीने पर ताल से कई वार किए। इसके बाद वह बीच सड़क उसे छोड़कर चले गए। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने घायल युवक को मनीमाजरा स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस जांच में जुटी है। युवक की पहचान सूरज निवासी मनीमाजरा वाल्मीकि मोहल्ला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वाल्मीकि मोहल्ला निवासी अभी ने बताया कि सूरज चंडीगढ़ नगर निगम में ठेके पर सफाई कर्मचारी था। वह परिवार पालने के लिए रात में बैंड बाजे की टीम में भी काम करता था। शनिवार रात वह कार्यक्रम से लौट रहा था। जब वह हाउसिंग बोर्ड स्थित चिल्ड्रन पार्क के पास पहुंचा तो सामने से चार युवक आए। सभी ने मुंह ढंक रखा था। इसमें से एक युवक ने सूरज के मुंह पर लोहे का पंच मारा, जिससे वह सड़क के बीच में गिर गया। इसके बाद चारों युवकों ने सूरज के सीने पर लात से कई वार किए। वह चिल्लाता रहा। लेकिन युवकों ने तरस नहीं खाया। इसके बाद चारों आरोपी युवक उसे बीच सड़क में छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

अभी ने बताया कि वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने सड़क के बीच पड़े सूरज को देखा। उसके गले के पास से खून निकल रहा था। उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात के पीछे की मंशा का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed