फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Knife attack on youth in Maulijagran, four arrested

Chandigarh News: मौलीजागरां में युवक पर चाकू से हमला, चार काबू

Sat, 01 Jul 2023 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Knife attack on youth in Maulijagran, four arrested
चंडीगढ़। मौलीजागरां पुलिस ने युवक पर चाकू से हमला करने के आरोप में चार लोगों को काबू किया है। आरोपियों में अरमान, विक्रम, अमन और एक नाबालिग शामिल था। पुलिस ने हत्या के प्रयास और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि 28 जून की रात को लगभग 10.30 बजे उस पर यह हमला हुआ था। विक्रम, अमन और एक अन्य ने उसे पकड़ा और अरमान ने बेरहमी से उस पर चाकू से हमला किया। इसके बाद वह गिर गया और हमलावर फरार हो गए। हमलावरों ने घायल को कहा कि इस बार वह बच गया मगर अगली बार नहीं बचेगा। पुलिस के मुताबिक, घायल की हमलावरों ने पुरानी रंजिश थी। हमलावरों ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया था। हमले के 12 घंटे में आरोपियों को दबोच लिया गया। अरमान उर्फ छोटा मुलाधार साढ़े 18 साल का है और राजीव कॉलोनी का रहले वाला है। वहीं, इसी कॉलोनी का विक्रम भी साढ़े 18 साल का है। तीसरा आरोपी राम दरबार फेज 1 का अमन भी साढ़े 18 साल का है। इन्हें सेक्टर 32 के अस्पताल से पकड़ा गया है। वहीं, एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है। उसे जुवेनाइल होम भेज दिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed