{"_id":"63d024cc945da42bce78d728","slug":"kite-fliers-will-now-be-monitored-through-drones-in-punjab-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पंजाब में अब पतंगबाजों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर, चीनी डोर का इस्तेमाल किया तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पंजाब में अब पतंगबाजों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर, चीनी डोर का इस्तेमाल किया तो खैर नहीं
Wed, 25 Jan 2023 12:08 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Jan 2023 12:08 AM IST
सार
ऐसे लोगों पर पंजाब पुलिस ड्रोन से नजर रखेगी। पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह फैसला आम लोगों की जान को ध्यान में रखकर किया गया है। सभी जिलों को इस दिशा में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में अब चीनी डोर से पतंगबाजी करने वालों की खैर नहीं है। ऐसे लोगों पर पंजाब पुलिस ड्रोन से नजर रखेगी। पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह फैसला आम लोगों की जान को ध्यान में रखकर किया गया है। सभी जिलों को इस दिशा में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई का आदेश दिया गया है। इससे पहले चीनी डोर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक राज्य में पतंगबाजी को लेकर काफी उत्साह है। बसंत पंचमी नजदीक होने के चलते यह मामले और बढ़ गए हैं लेकिन कुछ समय से यह बात देखने में आ रही है कि लोग पतंग उड़ाने में चीनी डोर का प्रयोग कर रहे हैं। इस वजह से लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। कुछ दिन पहले लुधियाना जिले में चार साल का बच्चा अपने परिजनों के साथ कार में सवार होकर जा रहा था। इस दौरान पतंग को देखकर उसने कार से अपना चेहरा बाहर निकाला था। इसी बीच उसकी गर्दन में पतंग की डोर उलझ गई थी। साथ ही उसके गर्दन व चेहरे पर सौ टांके लगे थे।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। इसी तरह अमृतसर में बाइक पर जा रहा 28 वर्षीय युवक चीनी डोर की चपेट में आकर घायल हो गया था। इससे उसे 20 टांके लगाने पड़े।
विज्ञापन
पतंग का कारोबार करने वाले एक दुकानदार ने कहा कि चीनी डोर नायलॉन या सिंथेटिक धागे से बनी होती है और इसे धारदार बनाने के लिए कांच के पाउडर और धातु का प्रयोग होता है। इसी तरह होशियारपुर में पतंग की डोर से व्यक्ति के घायल होने का मामला सामने आया है। आदेश आने के बाद लुधियाना, संगरूर समेत कई जिलों की पुलिस ड्रोन टीमें गठित कर दी हैं।
पुलिस ने 234 केस दर्ज 255 को गिरफ्तार किया
पुलिस के मुताबिक एक महीने में राज्य के विभिन्न जिलों में 234 केस दर्ज 255 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी जिलों में केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस की टीमों ने इस दौरान 11,364 चीनी डोर बंडल (पतंग की डोर) बरामद किए हैं। पुलिस लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है।