{"_id":"5ff1b80ea8deab1c9a03bd4d","slug":"kisan-andolan-police-fired-tear-gas-shells-on-farmers-march-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण ठंड में किसानों का दिल्ली कूच, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, रेवाड़ी में माहौल तनावपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण ठंड में किसानों का दिल्ली कूच, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, रेवाड़ी में माहौल तनावपूर्ण
Sun, 03 Jan 2021 06:00 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 03 Jan 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी में किसान और प्रशासन आमने-सामने।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर स्थित खेड़ा बॉर्डर व संगवाड़ी से किसानों के कुछ जत्थों ने दिल्ली कूच किया लेकिन पुलिस ने धारूहेड़ा के पास सड़क पर कंटेनर लगाकर रोक दिया। इसके चलते किसानों ने कंटेनर हटाने के प्रयास किए तो वहीं पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। वहीं धारूहेड़ा में किसान व अर्धसैनिक बल आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
बारिश व कड़ाके की ठंड के बीच किसान दिल्ली जाने पर अड़े हैं। वहीं प्रशासन ने पुलिस बल बढ़ा दिया है। बता दें कि शनिवार को झज्जर से 500 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में तीन हजार से ज्यादा किसान रेवाड़ी पहुंचे थे।
विज्ञापन
रात को रुकने के बाद किसानों ने शाम करीब चार बजे दिल्ली की ओर कूच कर दिया। लेकिन पुलिस ने खेड़ा बॉर्डर से करीब 20 किमी दूर धारूहेड़ा के मसानी बैराज पर किसानों को कंटेनर लगाकर रोक दिया है।
विज्ञापन
इसके चलते किसान डिवाइडर पार करते हुए दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली लेन पर आ गए। इसके चलते ही पुलिस व किसानों में टकराव बढ़ गया। अभी भी हालात तनावपूर्ण बने हैं। धारूहेड़ा के पास करीब एक हजार किसान व सैंकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर हैं।