फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kisan andolan one more farmer died at tikri border

एक और अन्नदाता ने तोड़ा दम: टीकरी बॉर्डर पर बुजुर्ग किसान की मौत, भाकियू उगराहां ने केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

Sat, 06 Mar 2021 07:48 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 06 Mar 2021 07:48 PM IST
सार

-सुनाम के गांव गंडूआं के बुजुर्ग किसान जनक सिंह (70) की दिल का दौरा पड़ने से मौत
-किसान अपने संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे
-किसानों की शहादतों को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा

विज्ञापन
kisan andolan one more farmer died at tikri border
मृत किसान जनक सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन में भाग ले रहे सुनाम के गांव गंडूआं के बुजुर्ग किसान जनक सिंह (70) की दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को मौत हो गई। जनक सिंह, लंबे समय से आंदोलन में शामिल हो रहे थे। 

विज्ञापन


उनके बेटे सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनके पिता लगातार आंदोलन में भाग ले रहे थे। वहां अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। लेकिन उनके पिता ने किसानी हितों के लिए शहादत दी है जिस पर सभी को गर्व रहेगा। देर शाम को उनका मृत शरीर स्थानीय सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला अध्यक्ष अमरीक सिंह, महासचिव दरबारा सिंह व रामपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान शहीद हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि कृषि कानून वापस लिए जाएं। किसान अपने संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे और किसानों की शहादतों को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed