फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan News: BKU Leader Gurnam Singh Chaduni target on BJP

हमने करनाल में सीएम का हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया, कुछ दिन में टूट जाएगी हरियाणा सरकार : गुरनाम सिंह चढूनी

Wed, 10 Feb 2021 08:50 PM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Feb 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan News: BKU Leader Gurnam Singh Chaduni target on BJP
शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानून के विरोध में प्रदेशभर में जारी किसान आंदोलन के तहत बुधवार को यमुनानगर में टोल प्लाजा पर पहुंचे भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने किसानों में जोश भरते हुए कहा कि कुछ दिन में हरियाणा सरकार टूट जाएगी। किसान यूनियन लड़ाई लड़ रही है, जिसके पास पोल है व जरूर पोल खोले। यह आंदोलन वास्तव में धर्मयुद्ध है। 

विज्ञापन


पूरे देश का भोजन चंद लोगों के गोदाम में बंद नहीं होने देंगे। प्रधानमंत्री से झूठा न कोई था और न कोई होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता कहीं भी रैली करें तो उनके पीछे पड़ जाना।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था 700 पंचायत करेंगे, हमने करनाल में हेलीकॉप्टर भी उतरने नहीं दिया। टिकैत की रैली में न पहुंचने पर कहा कि मैंने पिहोवा रैली से किनारा नहीं किया। मेरे दूसरी जगह कार्यक्रम थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अंबाला में शंभू बार्डर पर आयोजित कार्यक्रम में निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से गुरनाम सिंह चढूनी पहुंचे। उनके आने तक पंजाब और हरियाणा के किसान वहीं पर डटे रहे। शाम करीब पांच बजे पहुंचे गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों और आमजन को हमारे आंदोलन से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है वह काबिल-ए-तारीफ है। आगे भी इसे इसी तरह जारी रखना है लेकिन यदि यह भाजपा वाले हमारे बीच वोट मांगने आते हैं, रैली करते हैं या कोई और कार्यक्रम करते हैं तो इनका वो हाल करो जो इन्होंने हमारा दिल्ली और सबसे पहले पीपली में किया था।

चढूनी ने कहा कि यह हमारे हक की लड़ाई है। हम किसी से कुछ छीन नहीं रहे हैं। अभी तो मांग रहे हैं ऐसी परिस्थितियां सरकार पैदा न करें कि हमें छीनना पड़े। यदि मांगने से हक नहीं मिला तो हमें छीनना भी आता है।


वहीं, करनाल में बसताड़ा और प्योत टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी रहा। कैथल में भी किसानों का जींद रोड रिलायंस पेट्रोल पंप और चीका में धरना जारी है। कृषि कानूनों का विरोध में किसानों ने 20 फरवरी को हनुमान वाटिका में किसान-मजदूर एकता दिवस मनाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed