फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan : Farmers will Celebrate Shaheedi Diwas today

आंदोलन : दिल्ली की सीमा पर किसान आज मनाएंगे शहीदी दिवस, पंजाब से बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं नौजवान

Tue, 23 Mar 2021 06:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंडीगढ़/रोहतक/करनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंडीगढ़/रोहतक/करनाल Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Mar 2021 06:42 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan : Farmers will Celebrate Shaheedi Diwas today
सुनाम से दिल्ली रवाना होते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दिल्ली बॉर्डर पर मंगलवार को शहीदी दिवस मनाया जाएगा। जिसके लिए सीमाओं पर भारी संख्या में युवा पहुंचने शुरू हो गए हैं। कुंडली बॉर्डर पर सबसे ज्यादा युवा पंजाब से पहुंच रहे हैं। इधर, पंजाब में भाजपा का विरोध तेज हो गया है। पटियाला में सोमवार को किसानों ने भाजपा नेताओं के लिए नो एंट्री के पोस्टर लगाए हैं। वहीं संगरूर में युवा किसान शहीद ऊधम सिंह स्मारक से पवित्र मिट्टी लेकर टीकरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। अन्य स्थानों से भी किसानों ने दिल्ली के लिए कूच किया।

विज्ञापन


 किरती किसान यूनियन के बैनर तले पातड़ां से बसें भरकर सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना हुईं। उधर, समाना के गांव फतेहपुर से भी बड़ी संख्या में नौजवान दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हुए। सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) में नौजवान भारत सभा और किरती किसान यूनियन (यूथ) का बाइक जत्था सोमवार को शहीद ऊधम सिंह के स्मारक स्थल पर पहुंचा। जहां नौजवानों ने शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की और अपने साथ लाए मटकों में स्मारक स्थल की मिट्टी भरी। युवाओं ने बताया कि इस पवित्र मिट्टी को टीकरी बॉर्डर पर मंगलवार को होने वाले शहीदी समागम में अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा 26 मार्च के भारत बंद को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग मांगा जा रहा है। इसके लिए गांवों में बैठक शुरू कर दी गई है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सोमवार को सोनीपत में खरखौदा व आसपास के क्षेत्र में बैठक करने पहुंचे और उन्होंने वहां लोगों से भारत बंद में सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जींद के खटकड़ और बद्दोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी है। किसान 23 मार्च को टोल प्लाजा पर शहीदी दिवस मनाएंगे। साथ में 26 मार्च को भारत बंद के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं। मंच संचालन से लेकर संबोधन तक युवाओं के हाथों में रहेगा। वहीं, करनाल के जगाधरी स्थित मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर होने वाले शहीदी दिवस पर किसान, युवा व बच्चे पीली पगड़ी पहनकर हिस्सा लेंगे। वहीं महिलाएं पीला दुपट्टा ओढ़कर पहुंचेगी।


उप मुख्यमंत्री के निजी सचिव का विरोध जताने पहुंचे किसान
जींद के उचाना में जजपा के कार्यालय में उप मुख्यमंत्री के निजी सचिव प्रोफेसर जगदीश सिहाग का विरोध जताने के लिए काफी संख्या में किसान पहुंचे और नारेबाजी की। सिहाग ने कहा कि यह उनका कार्यालय है और वे किसी सार्वजनिक स्थल पर कार्यक्रम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में वे यहां आते रहेंगे। जजपा कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed