{"_id":"571358024f1c1b1e1310fc12","slug":"kirpal-singh-pak-prisoner-kirpal-singh-kirpal-singh-family-cm-parkash-singh-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा ऐलानः किरपाल के परिवार को मिलेंगे एक करोड़ और एक नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा ऐलानः किरपाल के परिवार को मिलेंगे एक करोड़ और एक नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 18 Apr 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
सीएम प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पाक जेल में मारे गए किरपाल सिंह के परिवार को मुआवजा और नौकरी देने का ऐलान किया है। पंजाब सरकार किरपाल के परिवार को एक करोड़ और एक सदस्य को नौकरी देगी। इसका ऐलान करते हुए सीएम बादल ने कहा कि किरपाल सिंह की मौत से उन्हें बहुत दुख हुआ है। किरपाल के परिवार को सहायता देना उनका नैतिक कर्तव्य है और वे इसे पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि वे किरपाल के परिवार को हर संभव सहयोग करेंगे। गौरतलब है कि गुरदासपुर के गांव मुस्तफाबाद सैदां निवासी किरपाल सिंह 1991 से पाकिस्तान की कोट लखपत जेल बंद था। दो साल बाद घर आए पत्र में पता चला कि वो जिंदा है और पाकिस्तान की जेल में बंद है। उसके बाद से वह अपने गोद लिए भतीजे अश्विनी को लगातार पत्र भेजता रहा।
किरपाल की डिमांड के मुताबिक अश्विनी ने 30-35 बार उसे पार्सल भी भेजे। 11 अप्रैल की रात अश्विनी को सीआईडी के माध्यम से सूचना मिली कि किरपाल की पाकिस्तान में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। किरपाल को 1991 में पाकिस्तान के फैसलाबाद रेलवे स्टेशन पर हुए बम धमाके का आरोपी बनाया गया था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिवार उसकी रिहाई की पैरवी नहीं कर सका था, तब से किरपाल वहीं की जेल में कैद था।