फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kiran chowdhary and Kumari Selja smile when Pro Hooda song play in Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: इब हुड्डा सरकार बनावेगा... गाना बजा तो हंसतीं दिखीं किरण चौधरी और कुमारी सैलजा

Fri, 06 Jan 2023 11:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Jan 2023 11:00 PM IST
सार

जब राहुल गांधी मंच पर पहुंचे तो उनके सामने सिर्फ भूपेंद्र हुड्डा और मल्ल्किर्जुन खरगे ने ही संबोधित किया। कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी, हरियाणा प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल व महासचिव केसी वेणुगोपाल को बोलने का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन
Kiran chowdhary and Kumari Selja smile when Pro Hooda song play in Bharat Jodo Yatra
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बने गानों को बजाया जा रहा था। इन गानों में प्रमुख था ‘इब हुड्डा सरकार बनावेगा... इब हुड्डा सरकार बनावेगा...’। जब ये गाने बज रहा था तब किरण चौधरी मुस्कुराती और कुमारी सैलजा से फुसफुसाती नजर आईं। मंच पर किरण चौधरी ने अधिकतर समय श्रुति चौधरी व सैलजा से बात करके ही गुजरा। यहां भी कांग्रेस में गुटबाजी नजर आई।

विज्ञापन


दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पानीपत में हुई रैली का संयोजक महेंद्रगढ़ के विधायक रावदान सिंह को बनाया गया था। रावदान सिंह पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के सबसे करीबियों में से एक हैं। उन्होंने ही मंच को संभाला। विधायक आफताब अहमद को भी मंच की व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। भूपेंद्र हुड्डा राहुल गांधी के साथ ही मंच पर आए। उनसे आधा घंटा पहले दीपेंद्र हुड्डा मंच पर आ गए थे। उनके आने से पहले मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी, कैप्टन अजय यादव व श्रुति चौधरी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


नेताओं के संबोधन के बीच कलाकार भी नृत्य कर रहे थे। इस दौरान लगातार बज रहा गाना... 'इब हुड्डा सरकार बनावेगा' ने सभी का ध्यान खींचा। उधर, राहुल गांधी के मंच पर आने से पहले रावदान सिंह, कैप्टन अजय यादव, कुलदीप शर्मा, अशोक अरोड़ा, दीपेंद्र हुड्डा, रघुबीर कादियान जैसे नेताओं ने रैली को संबोधित किया। जब राहुल गांधी मंच पर पहुंचे तो उनके सामने सिर्फ भूपेंद्र हुड्डा और मल्ल्किर्जुन खरगे ने ही संबोधित किया। कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी, हरियाणा प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल व महासचिव केसी वेणुगोपाल को बोलने का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

खरगे के साथ हेलीकॉप्टर से दिल्ली निकले राहुल
रैली के तुंरत बाद राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हेलीकॉप्टर में सवार होकर दिल्ली की ओर निकल गए हैं। अब वे शनिवार सुबह ही लौटेंगे। अब उनकी यात्रा सुबह सात बजे सीधे करनाल के घरौंडा कस्बे के गांव कोहंड से शुरू होगी। वे जीटी रोड से करनाल के रास्ते कुरुक्षेत्र और अंबाला की ओर कूच करेंगे। कोहंड के बाद उनका ब्रेक सुबह 10 बजे मधुबन कस्बे के नजदीक अर्पणा अस्पताल के पास होगा। इसके बाद वे दोपहर तीन बजे बाद डीएवी पब्लिक स्कूल से अपनी यात्रा की दोबारा शुरुआत करेंगे। यहां से चलने के बाद शाम छह बजे उनकी यात्रा इंद्री में समाप्त होगी। यहां उनका रात्रि ठहराव रहेगा।

किसान-मजदूर, युवा और सैनिक रहे राहुल के भाषण का केंद्र
राहुल गांधी ने अपने 33 मिनट के भाषण में किसान, मजदूर, युवाओं और सैनिकों को केंद्र में रखा। जहां न्याय योजना के जरिए किसानों और मजदूरों को लुभाने की कोशिश की तो बेरोजगारी और अग्निवीर योजना का मुद्दा उठाकर युवाओं और सैनिकों की दुखती रग पर हाथ रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed