फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kiran Choudhry cornered Haryana govt on agreement to give additional Yamuna water to Rajasthan

पानी पर संग्राम: किरण चौधरी बोलीं- हरियाणा का हर जगह विरोध करता है राजस्थान, उसका साथ क्यों दिया जा रहा?

Wed, 28 Feb 2024 05:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Feb 2024 05:43 PM IST
सार

पानी के मुद्दे पर हरियाणा में सियासत गरमा चुकी है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं सरकार भी अपने फैसले पर डटी है। बुधवार को कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने राजस्थान को यमुना नदी का पानी देने के फैसले पर आपत्ति जताई। उन्होंने सरकार से तुरंत समझौता रद्द करने की मांग की।

विज्ञापन
Kiran Choudhry cornered Haryana govt on agreement to give additional Yamuna water to Rajasthan
कांग्रेस नेता किरण चौधरी। - फोटो : फाइल

विस्तार

कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने यमुना नदी का अतिरिक्त बारिश का पानी राजस्थान को देने के समझौते का विरोध किया। किरण ने कहा कि ये मुद्दा पूरे हरियाण से जुड़ा है। बजट में सरकार ने राजस्थान को यमुना का पानी देना का समझौता किया है। मगर हरियाणा के अनेक हिस्सों में पानी की कमी है।

विज्ञापन


किरण चौधरी ने कहा कि अगर राजस्थान के लिए पाइप लाइन डालने की बात हो रही है तो हरियाणा के लिए भी पाइप लाइन जोड़ी जाए। राजस्थान ने पानी के मसले पर हमेशा ही हरियाणा का विरोध किया है। इराडी कमिशन में हरियाणा का विरोध राजस्थान ने किया था। इसके अलावा राजस्थान दादूपुर नलवी नहर के भी खिलाफ था। महेंद्रगढ़ में राजस्थान से आने वाली एक नदी पर भी राजस्थान ने डैम बना दिया है। जब राजथान हर जगह हरियाणा का विरोध करता है तो उसका साथ क्यों दिया जा रहा है?
विज्ञापन


किरण चौधरी ने कहा कि हरियाणा का पानी हरियाणा के लोगों को ही मिले। प्रदेश के कई जिले डार्क जोन में हैं। जिन जिलों में पानी डार्क जोन में चला जाता है तो वहां भूजल भी खारा हो जाता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के साथ यह समझौता पूरे प्रदेश का मसला है। इस पर आम सहमति बनानी चाहिए थी। सरकार समझौता ज्ञापन (MOU) वापस ले।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस का इस्तेमाल गलत

किरण चौधरी ने कहा कि प्रदेश के हालत खराब हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) किसान का हक है। धरतीपुत्र के साथ इंसाफ करना होगा। महंगाई बढ़ती जा रही है। खाद बीज के रेट बढ़ गए हैं। किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस का इस्तेमाल गलत। ये कोई पाकिस्तानी या खालिस्तानी नहीं हैं। किसानों से दिल्ली में एमएसपी देने का वादा किया गया था। इसीलिए किसानों ने दिल्ली कूच किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed