फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kiran Choudhry and Bibi Batra resign from all party committee set up to amend in APMC Act

हरियाणा : एपीएमसी अधिनियम में संशोधन के लिए गठित सर्वदलीय समित से किरण चौधरी और बीबी बत्रा ने दिया इस्तीफा

Wed, 17 Mar 2021 11:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Kiran Choudhry and Bibi Batra resign from all party committee set up to amend in APMC Act
किरण चौधरी - फोटो : फाइल फोटो।

हरियाणा विधानसभा की तरफ से एपीएमसी (कृषि उपज विपणन समिति) अधिनियम में बदलाव के लिए गठित सर्वदलीय समिति से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी व बीबी बत्रा ने इस्तीफा दे दिया है। किरण चौधरी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने एपीएमसी अधिनियम में संशोधन को कमेटी का गठन किया था। लेकिन, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कृषि कानूनों को जायज बताते हुए कहा कि यह किसानों के हित में हैं और रदद नहीं होंगे।

विज्ञापन


किरण ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है, इसलिए समिति में रहने का कोई फायदा नहीं है। इसे देखते हुए ही दोनों विधायकों ने इस्तीफा दिया है। कांग्रेस तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ है। सभी विधायक व पूरी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। जब भी प्रदेश के अन्नदाताओं के हितों की रक्षा करने की बात आएगी, कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से किसानों के हितों की लड़ाई लड़गी।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा समितियों के आधे अध्यक्ष पदों पर ठोका दावा
विधानसभा की समितियों के आधे अध्यक्ष पदों पर कांग्रेस विधायकों ने दावा ठोका है। बुधवार को सदन में समितियों के सदस्य मनोनीत करने के लिए स्पीकर को अधिकृत करने का प्रस्ताव लाया गया। इसमें विभिन्न दलों के सदस्यों की अनुपातिक संख्या के आधार पर मनोनयन की बात कही गई। चर्चा के बाद प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य सचेतक बीबी बत्रा ने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब और हिमाचल प्रदेश में लोक लेखा समिति का चेयरमैन विपक्ष का होता है। यहां भी विपक्ष से बनाया जाना चाहिए। इससे समिति की कार्य कुशलता और बढ़ेगी। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान ने कहा कि विधानसभा की समितियों के आधे चेयरमैन, वाइस चेयरमैन विपक्ष से होने चाहिए। इससे प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त होगी। उनकी इस बात पर स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि पुरानी परंपरा अनुसार ही चल रहे हैं। सुझाव पर विचार किया जाएगा। 


कादियान ने स्पीकर से कहा कि आपने बड़े बदलाव किए हैं, यह भी कर दो। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब आप बार-बार यह कहते हो कि पिछली सरकार में ऐसा हुआ, वैसा हुआ तो जब सब कुछ पहले की तरह करना है तो हमें सत्ता पक्ष में बिठाओ और काम करने दो। सरकार को सलाह है कि आगे का सोचे, पुराना छोड़े। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि विपक्ष के विधायकों को बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। स्पीकर विपक्ष के भी रक्षक हैं, विपक्षी विधायकों का ध्यान रखना भी उनका काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed