फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   IPL: Kings XI Punjab bowlers made plans against virat Kohli

IPL: किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज ने बनाई कोहली के खिलाफ रणनीति

Wed, 04 Oct 2017 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Oct 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
IPL: Kings XI Punjab bowlers made plans against virat Kohli
मिशेल जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी - फोटो : amar ujala

ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज रह चुके मिशेल जॉनसन रिटायरमेंट के बाद अब युवाओं का मार्गदर्शन करने में जुट गए हैं। आईपीएल के नए सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाजी आक्रमण के मुखिया की भूमिका निभाने जा रहे जॉनसन ने पिछले वर्ष नवंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

विज्ञापन


इसके बाद से वह मैदान में कम दिखाई दे रहे थे। एक बार फिर से वह आईपीएल में विरोधी टीम के बल्लेबाजों को अपने खिलाड़ियों के जरिए जौहर दिखाएंगे। बुधवार को किंग्स इलेवन और ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया की ला ट्रोबा यूनिवर्सिटी के साझा कार्यक्रम में शिरकत करने आए जॉनसन ने कहा कि उनकी भूमिका अब बदल चुकी है।
विज्ञापन


उनकी कोशिश युवा गेंदबाजों की मदद करना है। उन्होंने संदीप शर्मा जैसे उभरते गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्हें फटाफट क्रिकेट का अनुभव मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली के साथ भिड़ंत को तैयार, मुकाबले को बेसब्री से इंतजार

IPL: Kings XI Punjab bowlers made plans against virat Kohli
मिशेल जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी - फोटो : amar ujala

जॉनसन के मुताबिक कोहली ऑस्ट्रेलियाई शैली यानी आक्रमक तरीके से क्रिकेट खेलते हैं। वह रायल चैलेंजर्स बंगलौर और इस टीम के बल्लेबाज कोहली के साथ भिड़ंत के लिए तैयार हैं। उन्हें मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। जॉनसन के मुताबिक 2014 में टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान विराट के साथ मैदान में हुई खींचतान उनके जेहन में आज भी ताजा है।

यहां के लोगों में जबरदस्त जुनून
जॉनसन के मुताबिक भारत के लोगों में क्रिकेट के प्रति जबरदस्त जुनून है। लोग क्रिकेट का भरपूर लुत्फ उठाते हैं। यहां हर आईपीएल मुकाबले में देश के क्रिकेटरों को प्यार मिला है। जॉनसन ने कहा कि उन्हें यहां बटर चिकन और फ्राइड राइस सबसे अधिक पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed