{"_id":"5cffd107bdec2207194b21e7","slug":"kin-hoping-to-return-of-flight-lieutenant-mohit-garg","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता विमान का मलबा मिला लेकिन बेटे का अब भी इंतजार, परिवार को उम्मीद लौटेगा मोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता विमान का मलबा मिला लेकिन बेटे का अब भी इंतजार, परिवार को उम्मीद लौटेगा मोहित
Wed, 12 Jun 2019 12:45 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ दिन पहले लापता हुए भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट एएन-32 का मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में मलबा बेशक मिल गया है लेकिन विमान में लापता समाना के फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग के परिवार वालों को उम्मीद है कि उनका बेटा सही सलामत वापस आएगा।
विज्ञापन
अमर उजाला से बात करते हुए मोहित गर्ग के ताया प्रेम पाल ने कहा कि मोहित गर्ग के पिता मौका देखने के लिए गए हैं। माना कि लापता विमान का मलबा मिल गया है लेकिन अभी भी उन्हें पूरी उम्मीद है कि फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग ठीक ठाक घर वापस आ जाएगा।
विज्ञापन
उनका कहना है कि उम्मीद पर दुनिया कायम है। हम उम्मीद नहीं छोड़ेंगे। मोहित गर्ग के विमान को लापता हुए आठ दिन हो गए हैं, तब से सांसें अटकी हैं कि अच्छी खबर सुनने को मिले।
विज्ञापन
अब पता चला है कि विमान का मलबा मिल गया है। इसे सुनकर सभी सुन्न पड़ गए हैं। कुछ सूझ नहीं रहा कि इस पर विश्वास करें या न करें। लेकिन हमें उम्मीद है कि मोहित जल्द घर वापस आएगा।
गौरतलब है कि तीन जून को असम के जोरहाट से इंडियन एयरफोर्स के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 लापता हो गया था। विमान में कुल 13 सैनिक सवार थे। इनमें से एक समाना के रहने वाले फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग थे। अब काफी तलाश के बाद इस विमान का मलबा अरुणाचल प्रदेश के उत्तर में स्थित लिपो में मिला है।