फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Killer of Caretaker of Blackhole Cafe nabbed from Pathankot

Chandigarh News: ब्लैकहोल कैफे के केयर टेकर का कातिल पठानकोट से काबू

Sat, 05 Aug 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Killer of Caretaker of Blackhole Cafe nabbed from Pathankot
नयागांव/मुल्लांपुर। ब्लैकहोल कैफे के केयर टेकर का कातिल पुलिस ने पठानकोट से काबू कर लिया है लेकिन पुलिस ने अभी इस मामले में चुप्पी साध रखी है। पुलिस कत्ल का खुलासा शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस से कर सकती है। जानकारी के अनुसार, दो अगस्त को सिसवां डैम के कैफे में केयरटेकर के मौत की सूचना मुल्लांपुर पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कैफे के मालिक द्वारा दी गई शिकायत पर जांच शुरू की। मालिक ने बताया था कि उन्होंने दो केयरटेकर रखे थे। उनके बीच घटना वाले दिन आपसी किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसमें मनीष ने संजय पर किसी हथियार से हमला कर उसका कत्ल कर दिया था। उन्हें इस बात की जानकारी सुबह कैफे में आने के बाद लगी थी जब उन्हें वहां बदबू आई। इसके बाद छत पर जाकर देखा तो संजय का शव खून से लथपथ पड़ा था और मौके से मनीष गायब था और उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। इससे साबित होता है कि संजय के कत्ल में उसका ही हाथ है। बाद में पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापा मारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed