फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kids air and second part of Corona released to compete against Corona

कोरोना से मुकाबले को किड्स वायु और कोरोना का दूसरा भाग जारी

Tue, 24 Mar 2020 12:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kids air and second part of Corona released to compete against Corona
चंडीगढ़। एजुकेशनल अवेयरनेस कैम्पेन के तहत कोरोना वायरस के खतरे के बारे में बताने के लिए हेल्थ मिनिस्ट्री ने ‘किड्स, वायु और कोरोना: क्या हम महामारी को मात दे सकते हैं’ शीर्षक से कॉमिक्स का दूसरा भाग जारी किया है। इसे मिनिस्ट्री की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम ने बताया है कि कॉमिक्स में बच्चों को कोरोना वायरस के खतरे के बारे में जागरूक किया गया है। उनकी शंकाओं को दूर किया गया है। यह भी बताया गया है कि कैसे सरल एहतियाती कदम से सुरक्षित रहें। कॉमिक के लेखक पीजीआई के डॉ. रविंद्र खैवाल और पंजाब यूनिवर्सिटी की डॉ. सुमन मोर हैं। डॉ. रविन्द्र खैवाल ने बताया कि यह आपदा प्रबंधन के सिद्धांत पर आधारित है। बच्चों को सोशल डिस्टेंस के बारे में समझाने के लिए चित्रों का सहारा लिया गया है। पंजाब यूनिवर्सिटी की डॉ. सुमन मोर के मुताबिक कॉमिक्स कोरोना महामारी को हराने के लिए कुछ भ्रांतियों को दूर करेगा। पब्लिक हेल्थ प्रैक्टिस को अपनाने का लाभ बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed