फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap and gang rape with teenager girl

शादी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप

Wed, 19 Nov 2014 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 19 Nov 2014 06:18 PM IST
विज्ञापन
kidnap and gang rape with teenager girl

नाबालिग लड़की को दो युवकों ने शादी का झांसा देकर पहले किडनैप किया और फिर कई दिन तक उससे गैंगरेप करते रहे। बाद में आरोपी नाबालिग को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


हैवानियत की यह घटना पंजाब के लुधियाना के बस्ती जोधेवाल इलाके की है। घर में नाबालिग ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद शिकायत थाना बस्ती जोधेवाल में दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी मुन्ना व अकमल के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने बुधवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित का मेडिकल करवाया, जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को घर के बाहर फेंक कर चले गए

kidnap and gang rape with teenager girl

पीड़िता के पिता के मुताबिक वह एक निजी फैक्टरी में काम करता है। उसकी बेटी घर पर ही रहती है। कुछ दिन पहले उनकी बेटी घर में अकेली थी तो दोनों आरोपी वहां पहुंच गए।

शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर फरार हो गए और बाद में उससे दुराचार कर दिया। इसके बाद आरोपी उसकी बेटी को घर के बाहर फेंक कर चले गए।

थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने कहा कि अभी दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। छापामारी जारी है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed