फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   khushpreet murder case

खुशप्रीत मामलाः खुद को बेकसूर बता रहे आरोपी

Tue, 11 Mar 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Mar 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
khushpreet murder case
खुशप्रीत की हत्या के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 313 के तहत बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन


मामले में आरोपी सुखदेव सिंह, भाई गुरविंद्र सिंह और उनके नौकर नंदकिशोर ने बयानों में कहा कि उन्होंने किसी का भी अपहरण और हत्या नहीं की है।

पुलिस ने अपना मामला सुलझाना के लिए उन्हे जबरदस्ती फंसाया गया है। उन्होंने न ही किसी से कर्ज लिया था और न ही इस कर्ज को चुकाने के लिए उन्होंने खुशप्रीत का अपहरण कर चार लाख की फिरौती मांगी थी।

आरोपी भाइयों ने कहा कि उन्होंने पुलिस के सामने गिरफ्तारी के दौरान कोई कबूलनामा नहीं किया था। मामले में अदालत ने अब बचाव पक्ष की गवाहियों के लिए 12 मार्च की तारीख तय की है।
विज्ञापन


दायर मामला 21 दिसम्बर 2010 का है। बुडै़ल निवासी पांच वर्षीय खुशप्रीत का अपहरण घर के पास से ही गया था। अपहरण के बाद उसके चाचा के मोबाइल फोन पर दस लाख रुपये की फिरौती की कॉल आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशप्रीत के परिजनों ने बच्चे को बचाने के लिए अपहरणकर्ताओं को चार लाख फिरौती दी थी। फिरौती लेने के बाद पांच जनवरी 2011 को अपहरणकर्ताओं ने खुशप्रीत की हत्या कर शव मोहाली में फेंक दिया था।

डीएसपी विजय कुमार ने हत्या के मामले में खु़लासा करते हुए खुशप्रीत के पड़ोसी सुखदेव और गुरमिंदर को दबोचा था।

बाद में पुलिस ने मामले में शामिल उनके नौकर नंद किशोर को पकड़ा था। 07 अगस्त 2011 को अदालत ने सुखदेव, गुरमिंदर और नंद किशोर के खिलाफ आरोप तय किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed