{"_id":"46723b25d6a80e3564c4c0b4843db18d","slug":"khushpreet-murder-case-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशप्रीत के हत्यारों के लिए लोगों ने मांगी फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशप्रीत के हत्यारों के लिए लोगों ने मांगी फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Apr 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशप्रीत के अपहरण के बाद हत्या करने का मामला याद कर आज भी शहरवासी भावुक हो जाते हैं। दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाने के बाद शनिवार को रेजिडेट्स में खुशप्रीत की हत्या की चर्चा रही।
विज्ञापन
हर कोई दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहा था। उधर, खुशप्रीत के अभिभावकों ने दोषियों के खिलाफ फांसी की मांग करते हुए पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में अपील करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कोट...........
खुशप्रीत शहर का बच्चा था। दोषियों ने अपहरण के बाद उसकी दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी थी। ऐसे हत्यारों को फांसी की सजा ही मिलनी चाहिए।
हितेश पुरी, अध्यक्ष, सेक्टर-43 बी की रेजिडेट्स वेलफेयर एसोसिएशन
..................
जब खुशप्रीत के अपहरण के बाद हत्या की बात शहर को पता लगी थी तो पूरा शहर रोया था। हर किसी को उम्मीद थी कि दोषियों को फांसी की सजा मिलेगी।
सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष, सेक्टर-15 की रेजिडेट्स वेलफेयर एसोसिएशन
................
पूरा शहर खुशप्रीत के अभिभावकों के साथ है। मासूम के हत्या के दोषियों को फांसी मिलनी ही चाहिए। जिससे समाज में एक कड़ा मैसेज जाएगा।
सुनील चोपड़ा, अध्यक्ष, सेक्टर-18 की रेजिडेट्स वेलफेयर एसोसिएशन
................
खुशप्रीत की हत्या एक दर्दनाक घटना थी। दोषियाें को जितनी भी सख्त सजा दी जाए उतनी कम है। दोषियाें को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
सुरेश कुमार, करियाना व्यापारी, सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट
...................................
अभिभावकों को ही नहीं, बल्कि प्रशासन को खुद दोषियों को फांसी की मांग के लिए हाईकोर्ट में अपील करनी चाहिए। इसके साथ ही शहर से गायब हो रहे अन्य नाबालिगों को तलाश करने के लिए पुलिस को अलग से विंग का गठन करना चाहिए।
विज्ञापन
राकेश सूद, अध्यक्ष, सेक्टर-20 की आनर्स वेलफेयर एसोसिएशन