फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khudda Ali Sher's stadium bad condition water full children ask play

खुड्डा अली शेर के एकमात्र स्टेडियम की हालत खराब, भरा है पानी, बच्चे पूछते हैं- कहां खेलें

Thu, 06 Aug 2020 12:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Khudda Ali Sher's stadium bad condition water full children ask play
चंडीगढ़। खुड्डा अली शेर में बने एकमात्र भीम राव अंबेडकर स्टेडियम देखरेख के अभाव में बदहाल हो चुका है। सड़क के स्तर से स्टेडियम का स्तर कम होने के कारण यहां हमेशा बरसात में पानी भरा रहता है। ओपन जिम भी बदहाल हो चुका है। साथ ही बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बनीं बैठने की बैंच भी अब टूट चुकी हैं।
विज्ञापन

खुड्डा अली शेर के इस बदहाल स्टेडियम को दुरुस्त करने के लिए निगम कमिश्नर केके यादव को समस्या समाधान की टीम ने पत्र लिखा है। टीम के मनोज शुक्ला और प्रवीन ने बताया कि जब से चंडीगढ़ के गांव निगम के अधीन आए हैं, तब से गांव की हालत बद से बदतर हो गई है। पूरे गांव में बच्चों के खेलने के लिए और लोगों के घूमने के लिए यह एकमात्र मैदान है, लेकिन इसकी स्थिति बहुत बुरी है। स्टेडियम के जमीन का स्तर सड़क के स्तर से काफी कम होने के कारण हल्की सी बारिश में पानी भर जाता है। ओपन जिम की मशीनें टूट गई हैं। बैठने के लिए लगी कुर्सियों भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। टीम के सदस्यों से निगम कमिश्नर से गुहार लगाई है कि जल्द ही स्टेडियम की समस्याओं को दुरुस्त किया जाए। जिससे गांव के बच्चे स्टेडियम में खेल सकें।
विज्ञापन

स्टेडियम में खड़ी कर देते हैं गाड़ियां स्टेडियम का गेट और चाहरदीवारी टूटी होने के कारण कई लोग स्टेडियम परिसर में गाड़ियां खड़ी करने लगे हैं। जब कुछ लोगों के द्वारा लोगों को ऐसा करने के लिए मना किया जाता है तो वह झगड़ा करने लगते हैं। स्टेडियम की बदहाल हालत को लेकर गांव के लोगों में निगम के प्रति खासा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मुझे अभी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। जल्द ही बदहाल स्टेडियम को दुरुस्त कराया जाएगा। केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम, चंडीगढ़ --------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed