फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana won three medals in Thang Ta

Khelo India Youth Games: गतका में महाराष्ट्र के ऋषिकेश बने ‘छोटा पैकेट बड़ा धमाका’, थांग-ता में हरियाणा को तीन पदक

Mon, 06 Jun 2022 06:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Jun 2022 06:22 PM IST
सार

थांग-ता के 56 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के आर्यन ने रजत पदक तो 60 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों की टीम से 52 किलोग्राम भार वर्ग में ममता ने भी कांस्य पदक जीता।  

विज्ञापन
Haryana won three medals in Thang Ta
khelo india youth games

विस्तार

पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के दूसरे राउंड के मुकाबलों में गतका, थांग-ता और योगासन भी दर्शकों को पसंद आए। गतका में महाराष्ट्र के 10 वर्षीय ऋषिकेश का आंध्र प्रदेश के मुपीना विक से हुए मुकाबले को दर्शकों ने खूब सराहा। 

विज्ञापन

खेल खत्म होने के बाद तकनीकी कमेटी के आयोजकों और खेल एंकर ने ऋषिकेश को दर्शकों के नजदीक लाकर नाम और आयु पूछी तो दर्शकों ने छोटा पैकेट बड़ा धमाका कहकर उसकी हौसला बढ़ाया। दर्शकों में कई ने उठकर उन्हें आशीर्वाद और डाइट मनी के रूप में पैसे भी दिए। लड़कों की गतका में पंजाब की टीम ने दिल्ली पर 54-29 अंकों से और आंध्र प्रदेश ने महाराष्ट्र को 57-53 अंकों से हराया।
विज्ञापन


थांग-ता में हरियाणा को मिले तीन मेडल
थांग-ता के 56 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के आर्यन ने रजत पदक तो 60 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों की टीम से 52 किलोग्राम भार वर्ग में ममता ने भी कांस्य पदक जीता।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा ने योगासन और आर्टिस्टिक में जीते दो रजत 
योगासन में हरियाणा के दीपांषु ने रजत पदक और आर्टिस्टिक ब्वायज युगल में सागर रंगा और जीतू ने रजत पदक जीता। इसी प्रकार, लड़कियों की कबड्डी में राजस्थान ने पंजाब को 31-23 अंकों से हराया। वॉलीबॉल की लड़कियों के कड़े मुकाबले में तमिलनाडु ने केरल को 25-23, 25-22, 25-15 और 25-21 अंकों से हराया। इसी प्रकार, लड़कों के वालीबॉल में छत्तीसगढ़ और गुजरात में भी लगातार 2 घंटे मैच चला और गुजरात ने छत्तीसगढ़ को 25-18, 25-22, 25-21 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed