{"_id":"62a23fe1316e2f290b5802a2","slug":"khelo-india-youth-games-haryana-became-overall-champion-with-three-gold-medals-in-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khelo India Youth Games: शूटिंग में तीन स्वर्ण के साथ हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन, सात पदकों पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khelo India Youth Games: शूटिंग में तीन स्वर्ण के साथ हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन, सात पदकों पर किया कब्जा
Fri, 10 Jun 2022 12:19 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:19 AM IST
सार
लड़कों की 10 मीटर एयर पिस्टल में भी स्वर्ण और सिल्वर मेडल हरियाणा ने जीते। लड़कियों की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण और कांस्य पदक हरियाणा के खाते में आए। जबकि शूटिंग की पदक तालिका में पश्चिम बंगाल एक स्वर्ण और एक रजत के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
खेलो यूथ इंडिया गेम्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के अंतर्गत दिल्ली में चल रही शूटिंग प्रतियोगिताओं में हरियाणा ओवरऑल चैंपियन बनकर उभरा है। गुरुवार को लड़कियों के 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की रमिता ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। जबकि हर्षिता ने कांस्य पदक जीता है। रजत पदक राजस्थान की देवांशी के खाते में गया है।
विज्ञापन
गुरुवार को जीते गए पदक के साथ शूटिंग प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खाते में तीन स्वर्ण सहित कुल सात पदक आए हैं। इनमें हरियाणा के तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। शूटिंग में लड़कियों की 10 मीटर एयर पिस्टल में क्लीन स्वीप करते हुए हरियाणा ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। लड़कों की 10 मीटर एयर पिस्टल में भी स्वर्ण और सिल्वर मेडल हरियाणा ने जीते। लड़कियों की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण और कांस्य पदक हरियाणा के खाते में आए। जबकि शूटिंग की पदक तालिका में पश्चिम बंगाल एक स्वर्ण और एक रजत के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
वेटलिफ्टिंग में हरियाणा ने गाड़े झंडे, आशीष ने 102 किलोग्राम भार वर्ग में जीता स्वर्ण
वेटलिफ्टिंग में हरियाणा की झोली में एक और स्वर्ण पदक आया। आशीष ने 102 किलोग्राम भार वर्ग के वेटलिफ्टिंग इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है, जबकि उत्तर प्रदेश के गौतम सिंह ने रजत जीता और चंडीगढ़ के परमवीर सिंह को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
बॉक्सिंग में हरियाणा की जीत से हुई शुरुआत
बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में हरियाणा की जीत से शुरुआत हुई है। लड़कियों के बॉक्सिंग मैच में हरियाणा की गीतिका ने चंडीगढ़ की नेहा को पराजित कर जीत दर्ज की। एक अन्य मैच में हरियाणा की तमन्ना ने चंडीगढ़ की काजल को हराया। लड़कों के बॉक्सिंग मैच में हरियाणा के आशीष ने मिजोरम के जोराम्मुआना को हराया। सभी विजेता खिलाड़ी इस जीत के साथ अगले राउंड में पहुंच गए हैं।
एथलेटिक्स में झारखंड के दो स्वर्ण पदक
सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के एथलेटिक्स ग्राउंड में गुरुवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एथलेटिक्स के दौड़, रिले रेस, हाईजंप, लांग जंप के फाइनल मुकाबले खेले गए। लड़कियों के 800 मीटर दौड़ में झारखंड की आशा किरण और लड़कों में तमिलनाडु के प्रदीप ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, लड़कियों की 3000 मीटर दौड़ में सुप्रीति और लड़कों में राजस्थान के रवदीप ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके अलावा 400 मीटर रिले रेस में गोल्ड महाराष्ट्र की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया।