फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khelo India Ranking : chandigarh got 16th rank instead of 22

अच्छी खबर: खेलो इंडिया की रैंकिंग में सुधार, 22वें स्थान से 16वें पर पहुंचा चंडीगढ़

Sat, 25 Jan 2020 04:50 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 25 Jan 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Khelo India Ranking : chandigarh got 16th rank instead of 22
खेलो इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छह अंक का सुधार करते हुए चंडीगढ़ इस बार अंक तालिका में चंडीगढ़ 16वें नंबर पर आया है। पिछली बार चंडीगढ़ 22वें नंबर पर था। इस बार चंडीगढ़ ने पिछले वर्ष से अधिक पदक हासिल किए हैं। गुवाहाटी में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक जीतने के बाद खिलाड़ी और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के अधिकारी वीरवार देर शाम तक शहर पहुंच चुके हैं। इनमें चंडीगढ़ से विभिन्न खेलों के खिलाड़ियाें ने शिरकत की। इनमें हॉकी की चार टीमें, वॉलीबाल की 2 टीमें, कबड्डी, रेसलिंग, मुक्केबाजी, शूटिंग, जूडो के खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


खेलो इंडिया में चंडीगढ़ केखिलाड़ियों को हौसला बढ़ाने के लिए यूटी डायरेक्टर स्पोर्ट्स के डायरेक्टर तेजदीप सिंह सैनी भी वहां मौजूद रहे। वापस शहर पहुंचने पर उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया का तीसरा चरण 2020 में गुवाहाटी में खेला गया। इनमें चंडीगढ़ के खिलाड़ियाें ने पिछले चरण से बेहतर प्रयास करते हुए 6 स्वर्ण, 2 रजत और 9 कांस्य पदक के साथ कुल 17 पदक हासिल किए। तेजदीप सिंह ने बताया इस बार जिन खेलों के खिलाड़ी पदक जीत नहीं पाए। उन्हें निराश होने की जरूरत नही है। हमें उन्हीं खेलों पर अधिक मेहनत करनी होगी। इसके लिए अगले कुछ दिन में एक टीम को लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed