फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khedar Thermal Plant Unit will be operational from June 3

अच्छी खबर: तीन जून से चालू होगी खेदड़ प्लांट की यूनिट, 19 से हरियाणा को छत्तीसगढ़ से मिलने लगेगी बिजली

Thu, 26 May 2022 06:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 May 2022 06:01 PM IST
सार

नासिक में 3000 मेगावाट प्लांट के बारे पूछे गए एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बिजली मंत्री ने कहा कि नासिक की इकाई को खरीदने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Khedar Thermal Plant Unit will be operational from June 3
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के हिसार स्थित खेदड़ पावर प्लांट की बंद चल रही यूनिट नंबर-2 आगामी तीन जून तक शुरू हो जाएगी। इसके रोटोर को बदला जा रहा है, साथ ही खराब उपकरणों की मरम्मत की जा रही है। 24 घंटे इंजीनियर काम कर रहे हैं। वहीं, 19 जून से छत्तीसगढ़ से 350 और अन्य स्थान से 150 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन


प्रेसवार्ता के दौरान बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने बताया कि गर्मी के बावजूद एक मई के बाद शहरी क्षेत्र में कोई कट नहीं लगा, जबकि औद्योगिक क्षेत्र तकनीकी कारणों के चलते कुछ कट लगाने पड़ते हैं। अब अडानी ग्रुप से 500 मेगावाट बिजली मिलनी आरंभ हो गई है और इसके अलावा, 600 मेगावाट अगले सप्ताह तक मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज 26 मई तक सभी संसाधनों से 7050 मेगावाट बिजली उपलब्ध है। 25 मई को 7168 मेगावाट बिजली की मांग थी, जिसमें से 6246 मेगावाट यानि 1499 लाख यूनिट की आपूर्ति की गई, जो गत वर्ष की तुलना में 10.38 प्रतिशत अधिक रही।
विज्ञापन


नासिक में प्लांट खरीदने को केंद्र को पत्र लिखा
नासिक में 3000 मेगावाट प्लांट के बारे पूछे गए एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बिजली मंत्री ने कहा कि नासिक की इकाई को खरीदने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि 2000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली के प्रबंध किये गए हैं, जिनमें से अडानी ग्रुप से 600 मेगावाट, खेदड़ की दूसरी इकाई से 600 मेगावाट 30 जून तक और मध्यम अवधि बिजली खरीद समझौते के तहत 19 जून तक छत्तीसगढ़ से 350 मेगावाट व मध्य प्रदेश से 150 मेगावाट और 300 मेगावाट की बैंकिंग व्यवस्था शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र से 31 मई को होगी पहले जेल फिलिंग स्टेशन की शुरूआत
हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में 11 स्थानों पर जेलों की जमीन पर पेट्रोल पंप खोलने का प्रस्ताव है। इसकी शुरुआत 31 मई को कुरुक्षेत्र में जेल फिलिंग स्टेशन खोलकर की जा रही है। इन जेल फिलिंग स्टेशनों के लिए पहले जेलर द्वारा कैदियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी और इसके साथ उनके कार्य व्यवहार के आधार पर ड्यूटी रोटेट की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में जेल फिलिंग स्टेशन के कार्य प्रदर्शन के बाद 10 अन्य स्थानों पर जेल फिलिंग स्टेशन खोले जाएंगे जिनमें अंबाला, यमुनानगर, करनाल, झज्जर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, भिवानी, जींद तथा हिसार में दो स्थान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed