फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   khattar govt will bear treatment expanses of padambhshan shayer sardar anjum

पद्मभूषण शायर अंजुम का इलाज खर्च उठाएगी सरकार

Fri, 13 Mar 2015 01:35 PM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 13 Mar 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
khattar govt will bear treatment expanses of padambhshan shayer sardar anjum

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पद्मभूषण शायर सरदार अंजुम के इलाज का खर्च उठाने की घोषणा की है। इसके साथ ही सरकार ने अंजुम को दो लाख 51 हजार रुपये अलग से देने को भी कहा है।

विज्ञापन


सरकार की तरफ से आर्थिक मदद की पेशकश लेकर पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता और डीसी पंकज आत्रेय आज सवेरे शायर अंजुम के घर पहुंचे।

उन्होंने अंजुम का हाल चाल पूछा और सरकार की पेशकश के बारे में बताया। शायर अंजुम ने सरकार की पेशकश को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

एक पांव की सभी अंगुलियां काटनी पड़ीं

khattar govt will bear treatment expanses of padambhshan shayer sardar anjum

पद्मभूषण शायर सरदार अंजुम पर जानलेवा बीमारी ने ऐसा कहर बरपाया है कि उनके बाएं पैर की सभी अंगुलियां काटनी पड़ी हैं।
सेक्टर दो में कई करोड़ का आलीशान घर। लग्जरी कार, नौकर-चाकर के साथ तमाम सुविधाओं के साथ रहने वाले मशहूर शायर पद्मभूषण सरदार अंजुम को गैंगरीन के कारण अपनी स्कोडा एकॉर्ड कार गिरवी रखनी पड़ी है।

बीमारी ने ऐसा कहर बरपाया है कि उनके बाएं पैर की सभी अंगुलियां काटनी पड़ी हैं। दो महीने में हार्ट अटैक, किडनी के बाद हाई शुगर और गैंगरीन के इलाज में अब तक 25 लाख रुपये से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। करीब 50 साल से साहित्य को समर्पित अंजुम की पत्नी गुलशेर कौर ने बताया कि एलकेमिस्ट में 11 दिन तक इलाज के बाद कई बार फोर्टिस जाना पड़ा। अंजुम को देश-विदेश में दर्जनों अवार्ड मिले हैं मगर अब उनका हाल पूछने के लिए चंद लोग ही नजर आ रहे हैं।

विदेश जाना चाहती थी बेटी

khattar govt will bear treatment expanses of padambhshan shayer sardar anjum

अंजुम की बेटी सुरखाब ग्रेजुएशन के बाद पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहती थी, लेकिन पिता की हालत देख अपना मन बदल चुकी है। सरदार अंजुम की जिंदादिली देखिए। इस हाल में भी वह कहते हैं कि वो और थे जो डूब गए एक बूंद में, हम लेकर अपने सिर पर समंदर खड़े हैं।

50 से अधिक अवार्ड मिले
चंद दिन पहले तक लेखन में सक्रिय रहे सरदार अंजुम एक बार फिर कुछ यादगार शब्द लिखना चाहते हैं। अंजुम को अब तक 50 से अधिक अवार्ड मिल चुके हैं। इनमें मिलेनियम पीस अवार्ड, पद्मश्री, पद्मभूषण, लिटरेरी अवार्ड, पंजाब रत्न, क्लिंटन लिटरेचर एंड एजुकेशन अवार्ड खास उल्लेखनीय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed