{"_id":"73d013308c7e50f5776cf1c4f91d66bf","slug":"khattar-accept-big-conspiracy-behind-violence-in-jat-reservation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में हिंसा के पीछे किसकी साजिश, सीएम ने खोला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में हिंसा के पीछे किसकी साजिश, सीएम ने खोला राज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Feb 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जाट आरक्षण को लेकर प्रदर्शन के बाद फैली जातीय हिंसा, बवाल और उपद्रव शुरू होने के बाद ही कहा जाने लगा था कि इसके पीछे बड़ी साजिश है। अब सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी इसे मान लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने साफ कहा है कि प्रदेश में राजनीतिक पार्टी व संगठन ने षडयंत्र के तहत उपद्रव कराया है। जांच कराकर षडयंत्र का जल्द ही खुलासा किया जाएगा और षडयंत्र रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही इस षडयंत्र का पर्दाफाश किया जाएगा ताकि हरियाणा को आग में जलाने वालों पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार का ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद सरकार के निशाने पर सबसे ज्यादा कांग्रेस है। ऑडियो क्लिप की जांच भी शुरू करा दी गई है। उस ऑडियो क्लिप की जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
रोहतक में पत्रकारवार्ता में सीएम ने कहा कि यह एक दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इससे हर किसी को पीड़ा हुई है। इससे उबरने में बड़ा समय लगेगा, क्योंकि नुकसान बहुत ज्यादा हो गया है। रोहतक में सबसे ज्यादा माली नुकसान हुआ है तो झज्जर में सबसे ज्यादा जानी नुकसान।
सीएम के अनुसार प्रदेश में 19 लोगों की मौत हुई है और 20 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। इन सभी की प्रदेश व केंद्र सरकार पूरी भरपाई करेगी। सीएम ने कहा कि अभी तक सरकार स्थिति को संभालने में लगी थी, लेकिन अब पूरी तरह से कार्रवाई की तैयारी कर दी गई है।
शांति कमेटी बनाएं, शांति मार्च निकाले
सीएम ने कहा कि इस उपद्रव ने जातीय रूप लिया था और उससे आपसी विश्वास भी टूटा है। अब हालात संभाले जा रहे हैं और सभी बिरादरी के लोगों के दिलों से नफरत को मिटाया जा रहा है। हर गांव, कॉलोनी, मोहल्ले में शांति कमेटी बनानी चाहिए और शांति मार्च भी निकाले जाएं। कहा कि हम सभी बिखराव को दूर करके आगे बढ़ेंगे, क्योंकि हरियाणा आगे बढ़ने वाले प्रदेशों में से एक है।
27 प्रतिशत से नहीं होगी छेड़छाड़, अलग से मिलेगा आरक्षण
सीएम ने कहा कि जाटों को आरक्षण देने के लिए 27 प्रतिशत ओबीसी कोटे से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। इसके लिए अलग से कोटे का प्रावधान किया जाएगा और उससे आरक्षण दिया जाएगा। उनके अनुसार ऐसा करने से अन्य किसी भी बिरादरी को कोई आपत्ति नहीं होगी और जाटों को आरक्षण भी मिल जाएगा। ऐसा होने से भाईचारा भी बना रहेगा और हर कोई शांति प्रिय माहौल में रहेगा।