फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khap Panchayat now against sant rampal

अब खाप पंचायत भी संत रामपाल के खिलाफ उतरी

Thu, 20 Nov 2014 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नरवाना(हरियाणा )
ब्यूरो/अमर उजाला, नरवाना(हरियाणा ) Updated Thu, 20 Nov 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
Khap Panchayat now against sant rampal

बरवाला में सतलोक आश्रम के संस्थापक संत रामपाल के खिलाफ खाप पंचायतों ने भी मुखर होकर मोर्चा खोल दिया है। नरवाना में हुई बैठक में कालवन तपा ने रामपाल को देशद्रोही बताते हुए उसका बहिष्कार करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इसके साथ-साथ बरवाला की खरक पूनिया खाप के चौधरियों से प्रदेश की सभी खापों की संयुक्त बैठक बुलाकर रामपाल का बहिष्कार करने व उसकी घेराबंदी करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन


नरवाना क्षेत्र की कालवन तपा के प्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को नेहरू पार्क में प्रधान फकीरचंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

हरियाणा का नाम शर्मसार किया

Khap Panchayat now against sant rampal

इसमें नगर परिषद् के पूर्व चेयरमैन भारत भूषण गर्ग, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन गुरनाम सिंह, ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन धर्मवीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कालवन तपा के प्रधान फकीरचंद ने कहा कि रामपाल की गतिविधियां राष्ट्र विरोधी हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि रामपाल उग्रवादी एवं विघटनकारी ताकतों के एजेंट हैं, जिसे देश के संविधान की भी कोई परवाह नहीं। उसने अपने आश्रम में असामाजिक लोगों का जमावड़ा किया हुआ है।

उसने षड्यंत्र के तहत हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है और हरियाणा का नाम शर्मसार किया है। वह पाकिस्तानी मदरसों की तरह देश में अपनी संस्थाएं खोलना चाहता है। उस पर अंकुश लगाना जरूरी है। उन्होंने समाज के आम लोगों के साथ-साथ खाप पंचायतों से भी एकजुट होकर उसके समाज विरोधी इरादों को नेस्तनाबूद करने तथा उसका बहिष्कार करने की अपील की।

उन्होंने बरवाला की खरक पूनिया खाप के चौधरियों को अपना सामाजिक दायित्व निभाने तथा प्रदेश के अन्य खापो की बैठक बुलाकर रामपाल के खिलाफ खड़े होने तथा उसके खिलाफ सरकार व प्रशासन की कार्रवाई में सकारात्मक योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ना संतों का काम नहीं है तथा महिलाओं सहित रामपाल के श्रद्धालुओं से अपील की कि ऐसे समाज विरोधी व देशद्रोही व्यक्ति से दूर रहें।

देशद्रोह का मामला दर्ज

Khap Panchayat now against sant rampal

संत रामपाल पर मंगलवार की देर रात बरवाला(हिसार) थाने में हत्या का प्रयास, आगजनी, भारत सरकार के खिलाफ साजिश रचने और देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को करीब 70 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जिसमें संत रामपाल का भाई पुरुषोत्तम व प्रवक्ता राजकपूर भी शामिल है। बरवाला थाने में 12 लोगों को नामजद किया गया है। इसमें संत रामपाल, प्रवक्ता राजकपूर, राजकुमार, महेंद्र, पुरुषोत्तम दास भाई, धर्मबीर ढांढा, तरूण कुमार, दीपदास, बलजीत सिंह, सिद्धार्थ, रविंद्र, राममेहर, जितेंद्र शामिल हैं।

इसके अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज हुए हैं। पुलिस ने इन सभी पर 107, 147,148,149,186,188 व 120 बी इसके अलावा 121, 121ए, 122, 123, 224, 225, 307, 332, 342, 353, 436 आईपीसी व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

अपराध की ये धाराएं जोड़ीं गईं

Khap Panchayat now against sant rampal

धारा 120- अपराधिक षडयंत्र - इसमें जो अपराध किया गया है उसके हिसाब से सजा तय होती है।
धारा 121- देशद्रोह का मामला - गर्वनमेंट ऑफ इंडिया के खिलाफ युद्ध छेड़ना अथवा कोशिश करना, सजा: फांसी अथवा उम्रकैद।
धारा 121ए- देश के खिलाफ युद्ध का षडयंत्र रचना। सजा: उम्रकैद।
धारा 122- भारत सरकार के खिलाफ युद्ध करने की मंशा से हथियार एकत्रित करना। सजा: उम्रकैद तक।
धारा 123- युद्ध की मंशा से किसी चीज को छिपाना। सजा: दस साल ।
धारा 307- हत्या का प्रयास। सजा: दस साल अथवा उम्रकैद।
धारा 436- आगजनी करना। सजा: उम्रकैद अथवा दस साल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed