{"_id":"656abd2331165e87ee0c1d67","slug":"khanna-bdpo-has-been-accused-of-embezzlement-by-aap-mla-tarunpreet-singh-saundh-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: खन्ना बीडीपीओ ने किया 58 लाख का गबन, आप विधायक ने कांग्रेस नेता संग की जांच, मंत्री को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: खन्ना बीडीपीओ ने किया 58 लाख का गबन, आप विधायक ने कांग्रेस नेता संग की जांच, मंत्री को दी शिकायत
Sat, 02 Dec 2023 10:44 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 02 Dec 2023 10:44 AM IST
सार
विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंध ने आरोप लगाया है कि बीडीपीओ ने गलत तरीके से खन्ना और अमलोह बैंकों में ईओपीएस नाम से खन्ना ब्लॉक समिति के बैंक खाते खुलवाकर और उनमें 2 गांवों की पंचायती जमीन से करीब 58 लाख रुपये जमा किए। उन्होंने सदन में बिना किसी प्रस्ताव को प्रस्ताव पारित करवाए ब्लॉक समिति चेयरमैन की जानकारी के बिना ही करीब 58 लाख का भुगतान किसी कंपनी के नाम कर दिया।
विज्ञापन
खन्ना बीडीपीओ आफिस में विधायक और कांग्रेस नेता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खन्ना के बीडीपीओ कुलविंदर सिंह रंधावा पर गबन का आरोप लगा है। यह आरोप आप विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंध व कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक समिति चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी ने बीडीपीओ ऑफिस में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाया। इसकी लिखित शिकायत विभाग के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, डीसी सुरभि मलिक व एसडीएम खन्ना बलजिंदर सिंह ढिल्लों को दी गई है।
विधायक सौंध ने आरोप लगाया है कि बीडीपीओ ने गलत तरीके से खन्ना और अमलोह बैंकों में ईओपीएस नाम से खन्ना ब्लॉक समिति के बैंक खाते खुलवाकर और उनमें 2 गांवों की पंचायती जमीन से करीब 58 लाख रुपये जमा किए। उन्होंने सदन में बिना किसी प्रस्ताव को प्रस्ताव पारित करवाए ब्लॉक समिति चेयरमैन की जानकारी के बिना ही करीब 58 लाख का भुगतान किसी कंपनी के नाम कर दिया। ईओपीएस खाते में मौजूद राशि का उपयोग केवल कार्यालय कर्मियों के वेतन और कार आदि के खर्च के लिए किया जा सकता है। उन्हें करीब 10 दिन पहले सूचना मिली थी कि बीडीपीओ ऑफिस में पैसों के मामले में बड़ी गड़बड़ी की आशंका है।
यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब बोर्ड के विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा ऑस्ट्रेलिया का वीजा, 50 फीसदी आवेदन हो रहे रद्द
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस के ब्लॉक समिति चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी के साथ मिलकर इसकी जांच की। उन्होंने बीडीपीओ द्वारा खुलवाए गए बैंक खातों और उनसे किए गए भुगतान के बारे में पता चला। जांच के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस फर्म के नाम पर कितने पैसे का भुगतान किया गया है और यह कितना फर्जीवाड़ा है। चेयरमैन ने कहा कि संबंधित बैंक भी शक के घेरे में है। बैंक से भी पूछताछ की जा सकती है।
इस मामले में बड़ा घपला हुआ हैः चेयरमैन सोनी
कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक समिति चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी ने बताया कि गांव नसराली की पंचायती जमीन का ठेका स्टे के कारण रुका हुआ था। इसमें से करीब 40 लाख रुपये आए थे, जो इन खातों में जमा किए गए थे। गांव बुल्लेपुर से भी करीब 18 लाख आए थे। खन्ना के मौजूदा बीडीपीओ कुलविंदर सिंह रंधावा को जून 2023 में खन्ना नियुक्त किया गया था और 7वें महीने में उन्होंने तीन बैंक खाते एचडीएफसी बैंक अमलोह और खन्ना ब्रांच में खुलवा लिए। इस दौरान न तो ब्लॉक समिति में कोई नया काम किया गया है और न ही हाउस को इन भुगतानों के बारे में कोई जानकारी है। बीडीपीओ पर अमलोह में काम करने के दौरान भी कई तरह के आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक की मौजूदगी में बीडीपीओ से पूछा गया कि आपने हाउस से इसकी मंजूरी ले ली है तो उन्होंने इनकार कर दिया।
भ्रष्टाचार के प्रति सरकार का रवैया जीरो टॉलरेंस का हैः विधायक
विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंध ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति आप सरकार का रवैया जीरो टॉलरेंस का है। किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले की पूरी जांच कराई जाएगी और यदि कोई घोटाला पाया गया तो पाई-पाई की वसूली की जाएगी।