फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khalistani Terrorist and Jaish-e-mohammad behind terrorism in punjab

खुफिया जानकारीः पंजाब में दहशत फैलाने के लिए जैश-ए-मोहम्मद और खालिस्तान संगठन एक हुए

Sat, 28 Sep 2019 10:56 AM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 28 Sep 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Khalistani Terrorist and Jaish-e-mohammad behind terrorism in punjab
फाइल फोटो
एक बार फिर खालिस्तान आतंकवादियों की मौजूदगी से पंजाब में दहशत का माहौल बन गया है और इसमें जैश-ए-मोहम्मद भी सहयोग कर रहा है। पाक से पंजाब में खतरनाक विस्फोटक पहुंचाने के पीछे जहां खालिस्तान आतंकवादी संगठनों का नाम आया है, वहीं यह बात भी सामने आई है कि जैश-ए-मोहम्मद और खालिस्तानी एक हो गए हैं।
विज्ञापन


एजेंसियों की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में खालिस्तानी आतंकवादी और जैश ए मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप एक साथ चलाए जा रहे हैं, जिसमें करीब 60 आतंकवादी ट्रेनिंग हासिल कर रहे हैं। इनको ट्रेंड करने के बाद घुसपैठ कर पंजाब भेजा जाएगा। एजेंसियों की इस सूचना के बाद बार्डर सिक्योरिटी फोर्स ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


भारत की खुफिया एजेंसियों ने जुलाई में ही खुलासा कर दिया था कि पाकिस्तान में खालिस्तान समर्थकों के करीब 24 सदस्यों को हथियार चलाने और बम बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रेंड आतंकियों से कश्मीर और पंजाब में घुसपैठ करवाना ही पाक का मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 अगस्त से 12 सितंबर के बीच हथियार पहुंचे पंजाब

पिछले दिनों बम बनाते समय हुए ब्लास्ट के बाद गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद यह भी पता चला था कि पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान जिंदा फोर्स (केजेएफ) प्रमुख रणजीत सिंह उर्फ नीटा और खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) प्रमुख परमजीत सिंह पंजवड़ इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

आईएसआई ने 23 अगस्त से 12 सितंबर के बीच ड्रोन के माध्यम से हथियारों की खेप तरनतारन के खेमकरण सेक्टर में उतारी थी। इसमें खालिस्तान संगठनों के अलावा जैश ए मोहम्मद का भी हाथ है। पंजाब और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा पिछले नौ साल में 290 खालिस्तानी आतंकवादियों को किया जा चुका है।

2010 से 28 अप्रैल 2019 तक पंजाब में 234 खालिस्तानी आतंकवादियों को अरेस्ट किया गया था, जो अब 290 पहुंच चुकी है। इनमें वह भी शामिल हैं, जो रेफरेंडम 2020 के लिए पंजाब में तैयारी कर रहे थे और लोगों को उकसाकर अपने साथ जोड़ रहे थे।

आईबी के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, भारत में घुसपैठ की जिम्मेदारी के लिए लश्कर-ए-तैयबा का साथ भी लिया जा रहा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने ट्रेंड आतंकवादियों को भारत में दाखिल करवाने की पूरी जिम्मेदारी इसी संगठन को सौंपी है जबकि ट्रेनिंग की जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed