{"_id":"647e26f2eec065bda3012449","slug":"khalistan-supporters-surround-amrinder-singh-raja-warring-car-in-america-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: US में खालिस्तान समर्थकों ने घेरा तो वड़िंग बोले- आज भी खिलाफ, कल भी रहूंगा, खालिस्तान बनने नहीं देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: US में खालिस्तान समर्थकों ने घेरा तो वड़िंग बोले- आज भी खिलाफ, कल भी रहूंगा, खालिस्तान बनने नहीं देंगे
Mon, 05 Jun 2023 11:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:54 PM IST
सार
राजा वड़िंग ने कहा कि वह खालिस्तान के खिलाफ आज भी हैं और कल भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि खालिस्तान का कोई रोडमैप नहीं है। हम किसी भी कीमत पर खालिस्तान नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि हम हिंदुस्तानी हैं और हिंदोस्तान की हिफाजत करते रहेंगे। वह भागने वालों में नहीं हैं।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।
- फोटो : @RajaBrar_INC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की कार को अमेरिका में पंजाबी मूल के लोगों द्वारा घेरे जाने और खालिस्तान के नारे लगाने का मामला सामने आया है। हालांकि वड़िंग का कार चालक उन्हें तुरंत वहां से सुरक्षित निकाल कर ले गया। यह सारा मामला कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
मामला वायरल होने के बाद वड़िंग ने अपना एक वीडियो मैसेज जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि उक्त लोगों ने राहुल गांधी के प्रोग्राम में एक बच्चा अंदर भेज दिया। जबकि वे लोग बाहर खड़े होकर खालिस्तान के नारे लगाने लगे। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग खालिस्तान के खिलाफ आज भी हैं और कल भी रहेगा। उन्होंने कहा कि खालिस्तान का कोई रोडमैप नहीं है। हम किसी भी कीमत पर खालिस्तान नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि हम हिंदुस्तानी हैं और हिंदोस्तान की हिफाजत करते रहेंगे। वह भागने वालों में नहीं हैं।
विज्ञापन
याद रहे कि राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका की यात्रा में हैं। इस दौरान वह भारतीय मूल के लोगों को संबोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अमेरिका गए थे। वहां पर जाकर उन्होंने एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने वहां पर रहने वाले लोगों को अपने प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता दिया था। हालांकि जब राहुल गांधी ने एक प्रोग्राम को संबोधित किया था तो समागम स्थल के बाहर सिख समुदाय के लोगों ने पहुंचकर गो बैक के नारे लगाए थे।
विज्ञापन