खालिस्तान समर्थकों की शर्मनाक हरकत: अमेरिका में भगवंत मान की बेटी से गाली-गलौज, बच्चों को परेशान करने का प्लान
भगवंत मान की पूर्व पत्नी ने फेसबुक के जरिए बताया कि खालिस्तान समर्थकों ने गुरुद्वारा में उनके बच्चों के घेराव का प्रस्ताव पास किया है। मान के दोनों बच्चे सीरत कौर मान और दिलशान मान अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे खालिस्तान समर्थक अमेरिका में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बच्चों का घेराव करने और उन्हें परेशान करने की योजना बना रहे हैं। यह भी खुलासा हुआ है कि खालिस्तान समर्थक अब शर्मनाक हरकतों पर उतर आए हैं। इन्होंने पंजाब सीएम भगवंत मान की बेटी सीरत कौर को फोन पर न सिर्फ धमकी दी बल्कि गाली-गलौज भी की है। यह खुलासा भगवंत मान की पूर्व पत्नी इंदरप्रीत कौर ने फेसबुक के जरिये किया है।
पटियाला के एक वकील ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सीरत कौर को खालिस्तान समर्थकों द्वारा धमकाने और अपशब्द कहे जाने संबंधी पोस्ट शेयर की। भगवंत मान की पूर्व पत्नी ने खुलासा किया कि अमेरिका के एक गुरुद्वारे में इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया गया है। प्रस्ताव में भगवंत मान के दोनों बच्चों का घेराव करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: इनोवा में लुधियाना के युवकों के साथ था अमृतपाल, हाईवे के बजाय संपर्क मार्ग से जा रहा था अमृतसर
गौरतलब है कि मान की पूर्व पत्नी अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में ही रहती हैं। बता दें कि भगवंत मान अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुके हैं और उस विवाह से उनकी दो संतान- बेटी सीरत कौर मान और बेटा दिलशान मान हैं। पिछले साल 16 मार्च को दोनों अपने पिता के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने भारत आए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.