फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khalin Joshi from Bangalore held top position in Jeev Milkha Singh invitational golf tournament

बंगलुरू के खलीन जोशी टॉप पोजीशन पर रहे

Fri, 04 Dec 2020 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Khalin Joshi from Bangalore held top position in Jeev Milkha Singh invitational golf tournament
गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान शॉट लगाते करणदीप कोचर। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। खलीन जोशी ने जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टॉप पोजीशन हासिल की। वहीं शहर के अक्षय शर्मा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में वीरवार से शुरू हुए टूर्नामेंट की इनामी राशि 1.5 करोड़ रुपये रखी गई है। इसमें 120 देशों के नामी प्रोफेशनल और टॉप गोल्फर्स शिरकत कर रहे हैं। वहीं बांग्लादेश के गोल्फर भी हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बंगलूरू के रहने वाले खलीन जोशी ने टूर्नामेंट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 अंडर 66 का कार्ड खेलते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए टॉप पोजीशन हासिल की। शहर के लोकल गोल्फर अक्षय शर्मा ने 5 अंडर 67 का कार्ड खेलते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। अर्निब लाहड़ी 10वें स्थान, गगनजीत भुल्लर 33वें स्थान, ज्योति रंधावा 53वें और जीव मिल्खा सिंह 68वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

चोट से उभरते ही बेहतर प्रदर्शन
पहले दिन टॉप पोजीशन पर पहुंचे खलीन जोशी को सोमवार को बंगलुरू में कलाई में चोट लग गई थी। इसके बाद भी इन्होंने हिम्मत नहीं हारी और चंडीगढ़ गोल्फ रेंज में फिजियो से इलाज करवाया। इसके बाद उन्होंने बुधवार को खुद को बेहतर पाया और वीरवार को टूर्नामेंट में हिस्सा ले लिया। खलीन जोशी 28 वर्ष के है और एशियन टूर के विजेता भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लय बनाने की पूरी कोशिश
टूर्नामेंट के पहले दिन दूसरे स्थान पर पहुंचे लोकल गोल्फर अक्षय शर्मा पिछले महीने पीजीटीआई के पहले टूर्नामेंट के विजेता और दूसरे टूर्नामेंट में उपविजेता रहे थे। अक्षय शर्मा ने बताया कि दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन 12 होल पर बेहतर स्टार्ट मिला और इसके बाद परिस्थितियां बेहतर होती रहीं। अक्षय ने बताया कि पिछले महीने जीत के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और इसे इस टूर्नामेंट में बेहतर रखना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed