फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khaira and Bains demanded inquiry by the High Court judge of Kapurthala incident

पीड़िता बोली- डीएसपी ने कर दिया था गर्भवती, नशे के कारण हुआ गर्भपात

Fri, 29 Jun 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Updated Fri, 29 Jun 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
Khaira and Bains demanded inquiry by the High Court judge of Kapurthala incident
सुखपाल सिंह खैरा
विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैरा और लुधियाना से विधायक सिमरजीत बैंस ने कपूरथला घटना की निंदा की है। सुखपाल सिंह खैरा व सिमरजीत बैंस ने कहा कि कपूरथला नशा छुड़ाओ केंद्र में इलाजरत लड़कियों द्वारा डीएसपी व एसएचओ पर नशे की लत लगाने के खुलासे करने की घटना की जांच सिटिंग जज से करवाई जानी चाहिए। उनहोंने लड़की को भी अपने साथ मीडिया से रूबरू करवाया, जिसमें लड़की ने कहा कि उनको डीएसपी ने नशा लगाया था और बकायदा अपने घर भी बुलाया था।  
विज्ञापन


खैरा व बैंस ने कहा कि नशे से हो रही मौतों ने पंजाब में ड्रग्स की तस्वीर साफ कर दी है। पंजाब में नशे की तस्करी में इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह को गिरफ्तार करने के बाद से लगातार पुलिस अधिकारी नशे को लेकर कटघरे में है। डीजीपी स्तर के अधिकारी को हाईकोर्ट में जाकर शपथ पत्र देना पड़ा और उन केसों की जांच को दबा दिया गया है। कपूरथला में युवतियों द्वारा डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लो व इंस्पेक्टर बलवीर सिंह के खिलाफ जो आरोप लगाए हैं, वह उसी कड़ी का नतीजा है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ड्रग के खेल में रंगे रहे हैं और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। युवती ने खैरा व बैंस के समक्ष कहा कि उसको डीएसपी के घर पर ले जाकर नशा करवाया गया और फिर शारीरिक संबंध भी बनाये गए। वह गर्भवती हो गयी थी लेकिन नशे की डोज के कारण उसका गर्भ गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed