{"_id":"4b6388e2cf600a030a3d1c15b3483f4d","slug":"khaap-panchyat-protest-against-bjp-s-land-acquisition-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में खाप एकजुट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में खाप एकजुट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 02 Mar 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के भूमि अधिग्रहण बिल की खिलाफत में अब उत्तर भारत की खाप पंचायतें भी आ गई हैं। खाप चौधरियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही प्रदेश की खापों की एक संयुक्त बैठक बुलाकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। खापों के विरोध में उतरने से भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
रोहतक खाप-84 के प्रधान हरदीप सिंह अहलावत ने बताया कि एक तरफ तो केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह खुद को किसानों का मसीहा और चौधरी छोटूराम का नाती कहते हैं, लेकिन उनकी सरकार किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले कानून को लागू कराने में तुली है।
विज्ञापन
इससे किसान बर्बाद हो जाएगा। खाप प्रधान ने उनके इस्तीफे की भी मांग की है। अहलावत ने कहा कि नए कानून के तहत किसानों की जमीन उनकी मर्जी के बिना ही ले ली जाएगी और उसे अपनी जमीन बचाने के लिए अदालत का सहारा भी नहीं मिल सकेगा। इसके विरोध में उत्तर भारत की खापों को एकजुट किया जा रहा है। जल्द बैठक बुलाई जाएगी।a
विज्ञापन