{"_id":"1a70d9ce0c675d7ce06f24b2eafda692","slug":"kejriwal-road-show-know-comment-congress-and-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के रोड शो पर कांग्रेस-भाजपा के कमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के रोड शो पर कांग्रेस-भाजपा के कमेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 31 Mar 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो में अच्छा जनसैलाब उमड़ा। उन्होंने जगह-जगह रुककर भाषण दिए। जानिए, कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने इस रोड शो के बाद क्या कमेंट दिए।
विज्ञापन
सिर्फ रोड शो से कोई पार्टी चुनाव नहीं जीत सकती। आम जनता के लिए काम करने पड़ते हैं, तभी वोट मिलता है। रोड शो की बात करें तो कांग्रेस ने 2004 और 2009 रोड शो में इससे भी अधिक भीड़ जुटाई थी।
विज्ञापन
केजरीवाल के रोड शो में चंडीगढ़ से नहीं पंजाब और हरियाणा से वाहन और लोग बुला कर भीड़ जुटाई है। शहर की जनता सिर्फ और सिर्फ काम को अपनी कीमती वोट देगी।
पवन बंसल (लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी)
आम आदमी पार्टी के बारे में हर कोई जानता है कि वो सिर्फ विवाद खड़े कर सकते हैं, सोल्यूशन नहीं लाते। जनता को अब उनके बारे में पता लग गया है। ऐसी रैली में सिर्फ उन्हीं लोगों की भीड़ होती है जो उन्हें केवल देखने जाते हैं। इनके साथ जो भीड़ है, वह कोई गंभीर लोग नहीं हैं। एक अलग तबका ही उनके साथ है।
विज्ञापन
संजय टंडन,प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा