फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kejriwal poised to municipal elections

अब नई मुश्किल में फंसे 'आप' के केजरीवाल

Fri, 19 Dec 2014 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Dec 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal poised to municipal elections

पंजाब सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी पंजाब के निकाय चुनाव को लेकर असमंजस में है। अभी तक प्रदेश नेतृत्व तय नहीं कर पाया है कि चुनाव लड़ना है या नहीं। न ही बुधवार शाम तक हाईकमान ने इस बारे में कोई स्पष्ट निर्देश दिया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी में दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर असमंजस बना हुआ है। फिलहाल पूरी पार्टी का फोकस दिल्ली ही है। क्योंकि वहां पार्टी की अस्तित्व की लड़ाई है। वहां पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। पंजाब की नजरें भी दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा पर लगी हैं। पंजाब सरकार ने निकाय चुनाव 20 व 25 फरवरी को कराने का नोटिफिकेशन जारी किया है।
विज्ञापन

दिल्ली के चुनाव साथ हुए तो पंजाब में पीछे हट सकती है आप

Kejriwal poised to municipal elections

दिल्ली विधानसभा चुनाव भी इसी दौरान होने की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो पार्टी पंजाब में निकाय चुनाव से पीछे हट सकती है। क्योंकि पंजाब के नेताओं व वर्करों को दिल्ली में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

हालांकि, पार्टी ने अपनी चुनावी कसरत तेज कर दी है। सभी जिलों में चुनाव को लेकर ऑब्जर्वर नियुक्त किए जा चुके हैं, जिन्होंने विधानसभा हलका-वार बैठकें भी की हैं।

पहले चरण की बैठकों में सभी जगह वर्करों का कहना था कि चुनाव लड़ने चाहिए। तो वर्करों को कहा गया था कि वे वार्डों में जाकर लोगों की राय लें। लोगों की ओर से भी यही फीडबैक आया है कि आप को चुनाव लड़ना चाहिए। वर्करों का कहना है कि चुनाव लड़ने से ही पता चलेगा कि पार्टी की स्थिति क्या है। पर चुनाव को लेकर नेतृत्व अभी फैसला नहीं ले सका है।

उप चुनाव में गिरा था ग्राफ

Kejriwal poised to municipal elections

आम आदमी पार्टी ने अप्रैल में हुए लोकसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन किया था। अकाली दल के बराबर सर्वाधिक चार सांसद जीते थे। पार्टी ने अच्छा-खासा वोट प्रतिशत हासिल किया था, लेकिन छह महीने बाद हुए पटियाला व तलवंडी साबो के उपचुनाव में आप का ग्राफ बुरी तरह गिरा था। दोनों जगह पार्टी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई थी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 से 10 फरवरी के बीच होने की उम्मीद है। फिर पंजाब में निकाय चुनाव लड़ेंगे। अगर दिल्ली के चुनाव, निकाय चुनाव के साथ हुए तो पुनर्विचार किया जाएगा। फिलहाल पार्टी पूरी तरह चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
-सुच्चा सिंह छोटेपुर, प्रदेश कन्वीनर, आम आदमी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed