'चाचा-भतीजे' पर बरसे केजरीवाल, बोले- दोनों कर रहें हैं बर्बाद
अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को 'चाचा-भतीजे' पर जमकर बरसे। उन्होने यहां तक बोल दिया कि दोनों प्रदेश को बर्बाद कर रहें हैं। दरअसल, यहां बात पंजाब के चाचा-भतीजे की हो रही है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के घर मजीठा विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन के साथ-साथ केंद्र सरकार पर जमकर बरसे।
नोटबंदी पर जहां उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। वहीं उन्हें 31 दिसंबर को देश के नाम संदेश में माफी मांगने की सलाह दी। केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया।
गठबंधन के साथ केंद्र सरकार पर जमकर बरसे केजरीवाल
उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह और मजीठिया पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों चाचा भतीजे मिलकर पंजाब को बर्बाद कर रहे हैं। मजीठिया अगर नशा बेचने के बाद भी बचे हैं तो उसमें कैप्टन का बहुत बड़ा योगदान है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पंजाब के सरकारी मुलाजिमों को केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की तरह पे कमीशन के अधीन लाया जाएगा। आप की सरकार बनने के सौ दिन में यह अध्यादेश पारित कर लिया जाएगा।
केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन झूठे हैं। झूठे वादे कर पंजाब को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस घर-घर पर्चे बांटकर 18 से 35 साल तक लोगों को हर घर में नौकरी देने का वादा कर रही है।