फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kejriwal lashed coalition with the center, the uncle-nephew wasting Spoke

'चाचा-भतीजे' पर बरसे केजरीवाल, बोले- दोनों कर रहें हैं बर्बाद

Sat, 31 Dec 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 31 Dec 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal lashed coalition with the center, the uncle-nephew wasting Spoke
अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala

अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को 'चाचा-भतीजे' पर जमकर बरसे। उन्होने यहां तक बोल दिया कि दोनों प्रदेश को बर्बाद कर रहें हैं। दरअसल, यहां बात पंजाब के चाचा-भतीजे की हो रही है।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के घर मजीठा विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन के साथ-साथ केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। 
विज्ञापन


नोटबंदी पर जहां उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। वहीं उन्हें 31 दिसंबर को देश के नाम संदेश में माफी मांगने की सलाह दी। केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन के साथ केंद्र सरकार पर जमकर बरसे केजरीवाल

Kejriwal lashed coalition with the center, the uncle-nephew wasting Spoke
अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala

उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह और मजीठिया पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों चाचा भतीजे मिलकर पंजाब को बर्बाद कर रहे हैं। मजीठिया अगर नशा बेचने के बाद भी बचे हैं तो उसमें कैप्टन का बहुत बड़ा योगदान है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पंजाब के सरकारी मुलाजिमों को केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की तरह पे कमीशन के अधीन लाया जाएगा। आप की सरकार बनने के सौ दिन में यह अध्यादेश पारित कर लिया जाएगा। 

केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन झूठे हैं। झूठे वादे कर पंजाब को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस घर-घर पर्चे बांटकर 18 से 35 साल तक  लोगों को हर घर में नौकरी देने का वादा कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed