{"_id":"5b1f4dc24f1c1b684d8b5dda","slug":"kathua-gangrape-and-murder-case-hearing-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में कठुआ कांड की सुनवाई, 17 में से एक गवाह आया, SSP क्राइम बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में कठुआ कांड की सुनवाई, 17 में से एक गवाह आया, SSP क्राइम बोले...
मनन सैनी/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
kathua
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित कठुआ कांड की सुनवाई सोमवार को पठानकोट की जिला अदालत में हुई और 17 में से केवल एक गवाह आया। जिला एवं सेशन जज तजविंदर सिंह ने एसएसपी क्राइम ब्रांच जम्मू रमेश कुमार को अदालत में हाजिर होने को कहा था। इसलिए वे भी अदालत के सामने पेश हुए और उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी गवाह पेश कर दिए जाएंगे।
आठ जून को गवाहों की पेशी का सिलसिला शुरू होना था, लेकिन उस दिन 17 में से कोई भी गवाह अदालत में पेश नहीं हुआ। नौंवे दिन अदालत में गवाहों के बयान कलमबंद होने का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार को चार गवाहों के बयान कलमबंद होने थे। लेकिन केवल एक गवाह ही पेश हो पाया। अभियोजन तथा पुलिस की ओर से तैनात वकील ने उसके बयान दर्ज किए।
गौरतलब है कि कठुआ रेप व मर्डर मामले में सात को आरोपी और 221 लोगों को गवाह बनाया गया। गवाही का यह सिलसिला लंबा चलने वाला है। जिला पुलिस की ओर से सोमवार को भी सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखा गया था। गौरतलब है कि कोर्ट की ओर से यह निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी गवाह का नाम, सार्वजनिक तौर पर नहीं छापा जाएगा। न ही वकील का नाम उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले अदालत ने इस मामले में सातों आरोपियों एसपीओ सुरेंद्र कुमार, विशाल, एसपीओ दीपक खजूरिया, सब इंस्पेक्टर आनंद दत्ता, सांझी राम, कांस्टेबल तिलक राज तथा एक अन्य को वीरवार यानी सात जून को कोर्ट में पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान इन पर कोर्ट ने आरोप तय कर दिए थे।