फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kathua case, Vishal jangotra has been acquitted by Pathankot court

कठुआ सामूहिक दुष्कर्मः कौन है विशाल जंगोत्रा, जिसे अदालत ने किया बरी, पढ़ें पूरी कहानी

Tue, 11 Jun 2019 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kathua case, Vishal jangotra has been acquitted by Pathankot court
कठुआ सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

कठुआ सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह लोगों को दोषी करार दिया है। इस मामले में मास्टर माइंड सांझीराम के बेटे विशाल जंगोत्रा को अदालत ने बरी कर दिया है। कौन है विशाल जंगोत्रा। विशाल जंगोत्रा मेरठ से रसाना गांव पहुंचा था।

विज्ञापन


पुलिस की 15 पन्नों की चार्जसीट के मुताबिक विशाल 12 जनवरी को मेरठ से रसाना गांव अपने आरोपी दोस्त के बुलाने पर पहुंचा था। सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या में पुलिस ने विशाल को आरोपी बनाया था। हालांकि पूछताछ के दौरान विशाल ने यह दावा किया था कि वह वारदात के समय अपराध स्थल पर मौजूद नहीं था बल्कि मेरठ में परीक्षा दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, विशाल मेरठ के एक कॉलेज से एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा है। जबकि फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी विशाल जंगोत्रा की मेरठ में परीक्षा अटेंडेंस बुक में दर्ज हस्ताक्षर गलत थे। कठुआ में वारदात के वक्त मेरठ में नहीं था विशाल, यह साबित नहीं कर पाई जम्मू एसआईटी। विशाल की कॉपियों के साथ ही सारे दस्तावेज और कॉलेज से सीसीटीवी की डीवीआर ले गई थी। जिस तरह से कोर्ट ने विशाल को बरी करार दिया है, उससे साफ हो गया है कि जम्मू एसआईटी ये साबित नहीं कर पाई कि वारदात के वक्त विशाल मेरठ में परीक्षा नहीं दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed