{"_id":"590f45744f1c1b3754850d50","slug":"kashmiri-patient-denied-treatment-at-pgi-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'कश्मीर में हमारे फौजियों को पत्थर मारते हो, हम क्यों करें तुम्हारा इलाज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कश्मीर में हमारे फौजियों को पत्थर मारते हो, हम क्यों करें तुम्हारा इलाज'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 08 May 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
कश्मीरी होने के कारण पीजीआई पर इलाज न करने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की एक महिला मरीज ने पीजीआई के एक डाक्टर पर कश्मीरी होने के कारण इलाज न करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि पीजीआई की न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट की ओपीडी में डाक्टर ने यह कहकर इलाज करने से इंकार कर दिया कि वहां जवानों को पत्थर मारते हो और इलाज कराने यहां आते हो।
हालांकि पीजीआई ने इससे इंकार किया है। श्रीनगर के एक गांव के युवक जावेद मलिक ने बताया कि उनकी मां नसरीना मलिक (55) को श्रीनगर के एसकेआईएमएस से पीजीआई रेफर किया गया था। वह मां का इलाज कराने वीरवार को पीजीआई चंडीगढ़ के न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट में पहुंचा। जावेद का आरोप है कि डाक्टर ने जब पर्ची में कश्मीर का पता देखा तो वे भड़क गए।

न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टर ने फेंकी फाइल!
पीजीआई
- फोटो : File Photo
युवक के मुताबिक डॉक्टर ने कहा कि वहां कश्मीर में हमारे जवानों को पत्थर मारते और फिर यहां इलाज के लिए आते हो। मलिक ने ये भी आरोप लगाया है कि पूरे इलाज में 80 हजार रुपये लगने थे, लेकिन डाक्टर ने इलाज का खर्च 15 लाख बताया।
डाक्टर के व्यवहार से परेशान होकर वे लौट आए। बाद में उसने अपनी मां को एम्स में दिखाया। श्रीनगर में जब यह बात पता चली तो सोशल मीडिया में वायरल होकर पूरे देश में फैल गई।
पीजीआई किसी मरीज के साथ भेदभाव नहीं करता। यहां पर कश्मीर के डाक्टर भी काम करते हैं। वहां के सैकड़ों मरीज रोजाना इलाज के लिए पीजीआई आते हैं। पीजीआई को शिकायत भी नहीं मिली है। इसके बावजूद यदि ऐसी कोई बात है तो इस मसले देखेंगे।
प्रो. जगत राम, डायरेक्टर पीजीआई, चंडीगढ़