{"_id":"585fa8ad4f1c1b2a41eeb071","slug":"kashmiri-girl-and-hindu-boy-got-married-at-panchkula-seeks-security-from-highcourt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी लड़की ने हिन्दू युवक संग लिए 7 फेरे, हाइकोर्ट से मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी लड़की ने हिन्दू युवक संग लिए 7 फेरे, हाइकोर्ट से मांगी सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Updated Sun, 01 Jan 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
मैरिज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार किसी जाति या धर्म का मोहताज नहीं। ऐसी ही एक प्रेम कहानी है, कश्मीरी लड़की और हिन्दू युवक की। दोनों ने अब शादी कर ली।
जम्मू-कश्मीर से शॉल बेचने फतेहबाद आए एक मुस्लिम परिवार की युवती को एक हिंदू लड़के रिशू से प्यार हो गया। दोनों ने पंचकूला के मंदिर में शादी कर ली। अब लड़की के परिवार वालों से जान का खतरा देखते हुए दोनों ने सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई।
हाईकोर्ट ने फतेहाबाद पुलिस को सुरक्षा देने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों यहां एसपी कार्यालय में पहुंचे। पुलिस ने दोनों को सेफ हाऊस भेज दिया है। दूसरी ओर, शादी की सूचना के बाद से लड़की के परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल है।

इस तरह शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
कश्मीरी लड़की और हिन्दू लड़के की लव स्टोरी, शादी कर ली
बताया जाता है कि जम्मू-कश्मीर से गर्म कपड़े बेचने के लिए फतेहाबाद में हर साल की तरह इस बार भी काफी संख्या में मुसलमान परिवार आए हैं। इनमें से कुछ परिवार शहर की नहर कॉलोनी और ठाकर बस्ती में किराये के मकान में रह रहे हैं।
ऐसे ही एक परिवार की एक लड़की और टैक्सी स्टैंड पर गाड़ी चलाने वाले नहर कॉलोनी निवासी रिशु के बीच प्रेम संबंध बन गए। तीन दिन पहले ही उन्होंने पंचकूला सेक्टर 20 स्थित सनातन धर्म मंदिर में शादी कर ली। युवक रिशू ने बताया कि यहां किराये पर रह रहे लड़की के परिवार के साथ अच्छे संबंध बन गए और घर आना-जाना हो गया। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे, जिसके बाद शादी का फैसला लिया।
फतेहाबाद के एसपी ओपी नरवाल ने बताया कि लड़की ने बताया कि उनका परिवार पिछले साल भी यहां गर्म कपड़े बेचने के लिए आया था। शादी करने वाले युवक व युवती को कोर्ट के आदेश पर सुरक्षा दे दी गई है। दोनों के कोर्ट में बयान भी दर्ज करवाए जाएंगे। दोनों के परिवारों को भी समझा दिया गया है कि वे कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश न करें।