फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kartarpur Corridor: The land on which Guru Nanak Dev was cultivating, will not Construction

करतारपुर कॉरिडोर: जिस जमीन पर गुरु नानकदेव जी खेती करते थे, वहां नहीं होगा निर्माण

Thu, 18 Jul 2019 05:43 AM IST
देव कश्यप अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 18 Jul 2019 05:43 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur Corridor: The land on which Guru Nanak Dev was cultivating, will not Construction
kartarpur Corridor

पाकिस्तान में पंजाब के गवर्नर चौधरी मुहम्मद सरवर ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के साथ स्थित उस जमीन पर कोई भी निर्माण करने पर पाबंदी लगा दी है, जिस पर श्री गुरु नानकदेव जी खेती करते थे। यह 62 एकड़ जमीन विरासती संभाल के लिए संरक्षित की गई है। इसके साथ ही वहां की सरकार ने गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के लिए आवंटित तीन एकड़ जमीन के रकबे को बढ़ा कर 42 एकड़ करने की घोषणा की है। इस तरह गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के लिए कुल जमीन 104 एकड़ होगी। इसके लिए विदेशों के कई सिख संगठनों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को पत्र लिखकर मांग की थी, जिसे पाकिस्तान सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


श्री करतारपुर साहिब आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पाकिस्तान सरकार अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थापित की जाने वाली सुरक्षा चौकी से श्री दरबार साहिब तक विशेष परिवहन व्यवस्था का प्रबंध करेगी। दरबार साहिब में तीर्थ यात्रियों के लिए तीन समय भोजन (लंगर) की व्यवस्था की जाएगी। विदेशों में बसे भारतीयों, जिनके पास अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया व अन्य देशो का वीजा होगा, को भी गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करने और वहां ठहरने की अनुमति दी जाएगी। रोजाना पांच हजार श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सराय बनाने के लिए पाकिस्तान सरकार ने एफआईए से फंड जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन


धार्मिक पर्यटन बढ़ाने के प्रयास में पाक
पाकिस्तान सरकार करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण के बाद इस रास्ते से पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास में जुट गई है। आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे पाकिस्तान ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गुरुद्वारा करतारपुर साहिब से गुरुद्वारा ननकाना साहिब, पंजा साहिब, डेरा साहिब सहित कई ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करवाने के लिए एक गुरुद्वारा साहिब कॉरिडोर के निर्माण पर गंभीरता से विचार करना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान सरकार इसके जरिये सालाना 4 से 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कारोबार करने की कोशिश में है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक कमेटी बनाई गई है। इसमें चार केंद्रीय मंत्रियों के अलावा धार्मिक मामलों के मंत्री, पंजाब के तीन मंत्रियों व कई अधिकारियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed