फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kartarpur corridor should open, says Punjab CM Capt Amarinder singh

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- करतारपुर कॉरिडोर खोल देना चाहिए, लेकिन अंतिम निर्णय केंद्र का

Tue, 30 Jun 2020 01:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Jun 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur corridor should open, says Punjab CM Capt Amarinder singh
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हमें करतारपुर कॉरिडोर खोलने पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन इस मामले में अंतिम निर्णय केंद्र सरकार की ओर से लिया गया ही मान्य होगा। यदि केंद्र सरकार इस विषय में हमारी कोई सलाह मांगती है तो हम यही कहेंगे कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए करतारपुर कॉरिडोर खोल दिया जाए। हालांकि कैप्टन ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में कोरोना का फैलाव अधिक है। लिहाजा हमें उस ओर भी ध्यान देना होगा।

विज्ञापन


भारत ने कोरोना संकट को देखते हुए सीमा के आर-पार आवाजाही की अनुमति देने से इनकार करते हुए 29 जून को करतारपुर गलियारा खोलने की पाकिस्तानी पेशकश को ठुकराया दिया है। भारत ने स्पष्ट कहा है कि बढ़ते मामलों के बीच आवाजाही को अनुमति नहीं दी जा सकती। वहीं, पाकिस्तान महाराजा रंजीत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर सिख श्रद्धालुओं के लिए गलियारा खोलकर अपनी साफ छवि दुनिया को दिखाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


ऐेसे में केंद्र सरकार ने दो टूक कहा है कि स्वास्थ्य अधिकारियों और अन्य भागीदारों से सलाह और हालात की समीक्षा के बाद ही आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। सरकार की दलील है कि पाकिस्तान ने महज दो दिन पहले गलियारा खोलने की पेशकश की है, जबकि द्विपक्षीय करार के मुताबिक यात्रा की तारीख से सात दिन पहले दोनों देशों को एक-दूसरे को सूचित करना होगा ताकि पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पाकिस्तान ने वादे के बावजूद रावी नदी पर बाढ़ को ध्यान में रखते हुए पुल भी नहीं बनाया है। ऐसे में मानसून में गलियारे से उस पार जा रहे भारतीयों की सुरक्षा पर भी सवाल उठते हैं। इन सबके बीच सरकार ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है कि मौजूदा हालात में देशवासियों को सीमा पार जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) चाहती है कि करतारपुर कॉरिडोर खुले लेकिन केंद्र जो फैसला लेगा, वह उन्हें मंजूर है। डॉ. रूप सिंह, मुख्य सचिव, एसजीपीसी 


गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के मुख्य ग्रंथी ने की कॉरिडोर खोलने की मांग 
भारत सरकार द्वारा करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की घोषणा को रद्द करने के बाद पाकिस्तान सरकार ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई गोबिंद सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में मुख्य ग्रंथी भारत सरकार से अपील कर रहे हैं कि पाकिस्तान सरकार ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के किवाड़ खोल दिए हैं। इसलिए भारत सरकार पंजाब व आसपास के राज्यों के श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए जाने की अनुमति दे।  

एक मिनट 30 सेकेंड के इस वीडियो में ज्ञानी गोबिंद सिंह ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के किवाड़ खोलने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का शुक्रिया अदा करते दिख रहे हैं। कोरोना से लड़ रहे पाकिस्तान के पंजाब में 74202 मरीज संक्रमित है। 1673 लोगों की मौत केवल पाकिस्तान पंजाब में हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed