फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kartarpur Corridor, discussion of Navjot Singh Sidhu in Punjab Congress

अमित शाह से सिद्धू की मुलाकात की अटकलें, तो फिर कांग्रेस को याद आए 'गुरु'

Fri, 01 Nov 2019 05:12 AM IST
ajay kumar हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Nov 2019 05:12 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur Corridor, discussion of Navjot Singh Sidhu in Punjab Congress
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के प्रति अचानक ही कांग्रेस में प्रेम उमड़ने लगा है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने बयान में करतारपुर कॉरिडोर खुलने का सारा श्रेय नवजोत को दिया है। 

विज्ञापन


पंजाब की सियासत में गुरुवार को यह बदली हुई हवा उस समय शुरू हुई जब सुबह सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होने लगी कि नवजोत सिद्धू नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है और बैठक में शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से संबंध सुधारने को लेकर चर्चा हुई है। हालांकि भाजपा या अकाली दल की ओर से इस मुलाकात की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


इसके कुछ समय बाद ही पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने चंडीगढ़ में कहा कि करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने में सबसे बड़ा योगदान सिद्धू का रहा है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। जाखड़ गुरुवार को पंजाब कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डेरा बाबा नानक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से जब पत्रकारों ने सिद्धू को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इस पर कुछ कहने से इंकार कर दिया। सिद्धू ने भी गुरुवार को पत्रकारों से दूरी बनाए रखी। 

उल्लेखनीय है कि कैप्टन-सिद्धू विवाद के बाद गुरुवार को पहला मौका आया जब प्रदेश कांग्रेस की ओर से नवजोत सिद्धू के बारे में कोई बात कही गई। यह भी गौर करने वाली बात है कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियों के तहत करतारपुर कॉरिडोर निर्माण के मामले में पंजाब सरकार के किसी मंत्री ने कभी सिद्धू का जिक्र नहीं किया। 

इसलिए आया जाखड़ का यह बयान 

करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के मौके पर केंद्र और पंजाब सरकार द्वारा डेरा बाबा नानक में अलग-अलग मंच सजाए जा रहे हैं। ऐसे मौके पर कांग्रेस सिद्धू को साथ लेना चाह रही है ताकि करतारपुर कॉरिडोर खुलने का सारा श्रेय अपनी झोली में डाल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed